• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में बेखौफ भूमाफिया, सरकारी दबाव के बावजूद नहीं थम रहा तांडव
Image

बेगूसराय में बेखौफ भूमाफिया, सरकारी दबाव के बावजूद नहीं थम रहा तांडव

बेगूसराय। जिले में सरकार और प्रशासन की सख्ती के दावों के बावजूद भूमाफियाओं का दबदबा खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला मंझौल थाना क्षेत्र के लाखों मस्ती फतेहपुर के समीप का है, जहां खुलेआम प्लॉट पर कब्जे को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब दबंगों ने प्रशासनिक हस्तक्षेप के बावजूद प्लॉट पर पहुंचकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जब प्रशासन पहले से मामले में हस्तक्षेप कर चुका था, तो फिर दबंगों की इतनी हिम्मत कैसे हुई कि वे खुलेआम कानून को चुनौती देते हुए फायरिंग करें।

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में भूमाफियाओं का नेटवर्क मजबूत है और प्रशासनिक कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रह जाती है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

बेगुसराई से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

NH-31 पर अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, 4 पिस्टल और मैग्जीन बरामद

बेगूसराय। DIU, बेगूसराय से मिली गुप्त सूचना के आधार पर Bihar Police की लोहियानगर थाना पुलिस टीम एवं…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

पटना में AI ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी के दो मामले, कानून-व्यवस्था पर सवाल

पटना में डिजिटल फरेब और सड़कछाप दुस्साहस के दो मामलों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। AI से…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

किशनगंज में DPO (ICDS) 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

भोजपुर में जमीन कारोबारी की संदिग्ध मौत से सनसनी

भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदवंत नगर गांव में एक जमीन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top