• Home
  • Blog
  • प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत डीएम ने किया खोदावंदपुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं
Image

प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत डीएम ने किया खोदावंदपुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं

बेगूसराय।
प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री ने शुक्रवार को खोदावंदपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया और जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ बैठक कर विकासात्मक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में पंचायत स्तर की समस्याएं प्रमुखता से उठीं। पंचायत मुखियाओं सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे में छूटे पात्र परिवारों को योजना में शामिल करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके बाद जिला पदाधिकारी ने आम जनता के साथ जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों की गहन समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को त्वरित राहत मिल सके।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रखंड में एक विद्यालय को चिन्हित कर उसे मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही सभी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कृषि क्षेत्र से जुड़े मामलों की समीक्षा में फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर शेष बचे किसानों का विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पंजीकरण पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। वहीं संपूर्णता अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को फरवरी 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

मौके पर जिला पदाधिकारी ने सात निश्चय पार्ट-3 से संबंधित सभी बिंदुओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को विस्तार से दी। उन्होंने “सबका सम्मान – जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े। जनता दरबार के दौरान बैठने की समुचित व्यवस्था और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

इस अवसर पर चेरियाबरियारपुर के विधायक श्री अभिषेक आनंद, अपर समाहर्ता बेगूसराय, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), सिविल सर्जन बेगूसराय, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी खोदावंदपुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

बिहार विधानसभा में UGC इक्विटी एक्ट पर हंगामा

शुक्रवार को सदन में UGC इक्विटी एक्ट लागू करने की मांग को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई। माले…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

NH-333A पर जाइलो ने तीन ई-रिक्शा को रौंदा, 18 घायल; गिट्टी बनी हादसे की वजह

शेखपुरा में गुरुवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 333A पर भीषण सड़क हादसे में 18 लोग घायल हो…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

विधान परिषद में दयानंद एनकाउंटर पर घमासान, विपक्ष ने बताया फर्जी

बिहार विधान परिषद में गुरुवार को बेगूसराय के हार्डकोर नक्सली दयानंद मालाकार के एनकाउंटर को लेकर तीखी बहस…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

बेगूसराय जिले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह खेत की…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top