• Home
  • Crime
  • रतनपुर थाना क्षेत्र में गोलीकांड, दो नाबालिग गिरफ्तार; देशी पिस्टल सहित कई सामान बरामद
Image

रतनपुर थाना क्षेत्र में गोलीकांड, दो नाबालिग गिरफ्तार; देशी पिस्टल सहित कई सामान बरामद

बेगूसराय।
रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरालाल चौक के पास घटित गोलीकांड की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक गोली का खोखा, एक माचिस, आधा लीटर की बिसलेरी बोतल एवं मशीन ऑयल का डिब्बा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को संध्या करीब 04:00 बजे रतनपुर थाना को सूचना मिली कि ग्राम हीरालाल चौक के पास एक व्यक्ति को गोली लगी है और त्वरित कार्रवाई करने पर अपराधियों को पकड़ा जा सकता है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया और उनके निर्देश पर रतनपुर थाना की पुलिस टीम सशस्त्र बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।

घटनास्थल पर आस-पास मौजूद स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि हथियार साफ करने के क्रम में दोस्तों के बीच छीना-झपटी हो गई, इसी दौरान फायरिंग हो गई, जिससे निक्कू कुमार, पिता अजय राम, निवासी हीरालाल चौक तरबन्ना, वार्ड संख्या-34 घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए डॉ. अशोक शर्मा के क्लिनिक में ले जाया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के पास से हथियार साफ करने में प्रयुक्त मशीन ऑयल का डिब्बा बरामद किया गया। वहीं, घायल से पूछताछ एवं बयान दर्ज करने के लिए रतनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी डॉ. अशोक शर्मा के क्लिनिक में पहुँचे हुए हैं।

बरामदगी / जप्ती
  • देशी पिस्टल – 01
  • गोली का खोखा – 01
  • माचिस – 01
  • आधा लीटर बिसलेरी बोतल
  • मशीन ऑयल का डिब्बा
गिरफ्तार अभियुक्त
  1. शिवम कुमार, उम्र – 16 वर्ष, पिता – अशोक राम, निवासी – पी. गुप्ता रोड, वार्ड-20
  2. मो. सोनू उर्फ मो. इमरान, उम्र – 16 वर्ष, पिता – मो. फिरोज, निवासी – तरबन्ना हीरालाल चौक, वार्ड-34

दोनों अभियुक्त थाना रतनपुर, जिला बेगूसराय के निवासी हैं, जिन्हें निरुद्ध किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कांड दर्ज कर विधि-सम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, बेगूसराय के नेतृत्व में रतनपुर थाना की पुलिस टीम घटना के सभी पहलुओं पर गहन छानबीन कर रही है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

NH-31 पर अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, 4 पिस्टल और मैग्जीन बरामद

बेगूसराय। DIU, बेगूसराय से मिली गुप्त सूचना के आधार पर Bihar Police की लोहियानगर थाना पुलिस टीम एवं…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

पटना में AI ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी के दो मामले, कानून-व्यवस्था पर सवाल

पटना में डिजिटल फरेब और सड़कछाप दुस्साहस के दो मामलों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। AI से…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

किशनगंज में DPO (ICDS) 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

भोजपुर में जमीन कारोबारी की संदिग्ध मौत से सनसनी

भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदवंत नगर गांव में एक जमीन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top