• Home
  • Breaking News
  • नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से दिया इस्तीफा, राज्यसभा जाने की राह साफ
Image

नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से दिया इस्तीफा, राज्यसभा जाने की राह साफ

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सोमवार को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका त्यागपत्र औपचारिक रूप से विधान परिषद के सभापति को सौंपा जाएगा। इस कदम के साथ ही राज्य की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जेडीयू नेता संजय गांधी, संजय श्रॉफ और मंत्री Vijay Kumar Chaudhary मुख्यमंत्री का इस्तीफा लेकर विधान परिषद पहुंचे हैं। फिलहाल सभापति के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा।

इस दौरान विजय चौधरी ने कहा कि यह पूरी तरह से संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है और नियमों के तहत इसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए।

दरअसल, नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। संविधान के प्रावधानों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति एक समय में संसद और राज्य विधानमंडल दोनों का सदस्य नहीं रह सकता। ऐसे में उन्हें विधान परिषद की सदस्यता छोड़ना अनिवार्य था।

नीतीश कुमार के इस कदम को संवैधानिक औपचारिकता के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही राज्य की राजनीति में आगे होने वाले संभावित बदलावों को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में बिहार की सियासत किस दिशा में जाएगी, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Releated Posts

बेगूसराय में RJD विधायक के मॉल में भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक

बेगूसराय। बेगूसराय शहर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

‘कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती’: राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह, कहा- देश में आंतरिक लड़ाई की मंशा कभी पूरी नहीं होगी

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद Giriraj Singh ने लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi पर तीखा…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में फिलहाल नहीं होगा बदलाव, GDP और महंगाई को लेकर नए अनुमान जारी

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने शुक्रवार को अपनी द्विमासिक समीक्षा बैठक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

बिहार में 61 राजस्व अधिकारियों का तबादला, भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

पटना। बिहार सरकार ने विशेष भूमि सर्वेक्षण और राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top