• Home
  • Breaking News
  • बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में तीन की मौत, चार गंभीर घायल
Image

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में तीन की मौत, चार गंभीर घायल

बेगूसराय / अजय शास्त्री
बेगूसराय में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

यह दर्दनाक हादसा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शिवचंद्रपुर ढाला के पास एनएच-31 फोरलेन पर हुआ। बताया जा रहा है कि सभी लोग बनारस से बोरिंग पाइप लेकर पिकअप वाहन से भागलपुर जा रहे थे, तभी एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने सामने से उनकी पिकअप में ज़ोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप ड्राइवर सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान भागलपुर जिले के बीरबना गांव निवासी मो. तनवीर, मो. कमाल और मो. नवाब के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सभी लोग घूम-घूमकर बोरिंग गाड़ने का काम करते थे। एक सप्ताह पहले वे बोरिंग का काम करने बनारस गए थे। काम पूरा होने के बाद वे पिकअप पर सामान लादकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिकअप के केबिन में फंसे शवों को किसी तरह निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Releated Posts

Muzaffarpur Hospital Fire Update: ICU में भीषण आग से चार की मौत, कई मरीज झुलसे, अस्पताल सील

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar Coaching Policy: खान ग्लोबल स्टडीज पर हमले के बाद हरकत में सरकार, बिहार में बनेगी पहली कोचिंग पॉलिसी

पटना: राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के बाद बिहार सरकार ने…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar Supreme Court Judge: मुजफ्फरपुर के लाल जस्टिस चंद्रशेखर बने सुप्रीम कोर्ट के जज, गांव में जश्न का माहौल

मुजफ्फरपुर: बिहार की धरती ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। मुजफ्फरपुर…

ByByAjay Shastri Jun 3, 2026

बिहार के अनुदानित मदरसों की होगी जांच, सरकार ने जिलाधिकारियों को जारी किया आदेश

पटना: बिहार सरकार ने राज्य के गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त एवं वेतनानुदान प्राप्त मदरसों की व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों…

ByByAjay Shastri Jun 2, 2026

पूर्णिया में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर तीर-भाला से हमला, जवान के गले में धंसा तीर, 7 गिरफ्तार

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले से एक बेहद सनसनीखेज और हिंसक घटना सामने आई है। चम्पानगर थाना क्षेत्र…

ByByAjay Shastri Jun 2, 2026

West Bengal Cabinet Expansion: शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के…

ByByAjay Shastri Jun 1, 2026

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की 10 सीटों के लिए नामांकन शुरू, एनडीए को बढ़त, महागठबंधन के सामने चुनौती

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बिहार विधान परिषद (एमएलसी) की…

ByByAjay Shastri Jun 1, 2026

बिहार में मौसम का बड़ा यू-टर्न, कई जिलों में दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

पटना। बिहार में मौसम ने अचानक ऐसा करवट लिया कि कई जिलों में सुबह होते-होते आसमान पर काले…

ByByAjay Shastri May 29, 2026

मोकामा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, अस्पताल के बाहर एक घंटे तक तड़पता रहा डूबा युवक

Mokama में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मोकामा के प्राथमिक उपचार केंद्र मराँची में मंगलवार…

ByByAjay Shastri May 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top