• Home
  • Breaking News
  • Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Image

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में पदस्थापित तीन थानाध्यक्षों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बिहार पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि बेगूसराय में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों और वाहन चालक के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में बिहार सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे हुई। मधेपुरा जिले के रतवारा थानाध्यक्ष साजन कुमार उर्फ साजन पासवान, अरार थानाध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र और बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कार से मधेपुरा लौट रहे थे।

इसी दौरान उनकी कार की एक ट्रक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों पुलिस अधिकारियों के साथ वाहन चालक नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जिनमें मधेपुरा पुलिस के तीन कार्यरत थानाध्यक्ष और वाहन चालक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है।

एक साथ तीन थानाध्यक्षों की मौत से बिहार पुलिस विभाग को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के बीच शोक का माहौल है। राज्य सरकार तथा पुलिस विभाग ने मृतक अधिकारियों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

संवाददाता: अजय कुमार शास्त्री

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar EOU Raid: टेंडर घोटाला मामले में IAS संजीव हंस के ठिकानों पर EOU की दबिश, जांच तेज

पटना। बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाले और कथित कमीशनखोरी मामले में जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top