• Home
  • Crime
  • Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार
Image

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आपातकालीन सेवा डायल-112 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बेलदौर थाना क्षेत्र के बेलौता वार्ड संख्या-06 निवासी रोशन कुमार अपने घर में अवैध हथियार और गोलियां छिपाकर रखे हुए है। साथ ही वह पारिवारिक विवाद के दौरान अपने ही परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके घर की घेराबंदी कर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान आरोपी के पिता अमरेंद्र कुमार सिंह और भाई रमन कुमार ने पुलिस का सहयोग किया। दोनों की मदद से पुलिस ने रोशन कुमार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय रोशन कुमार, पिता अमरेंद्र कुमार सिंह, निवासी बेलौता वार्ड संख्या-06, थाना बेलदौर के रूप में हुई है। मामले में बेलदौर थाना कांड संख्या-197/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a, 26 और 37 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया। छापेमारी दल में डायल-112 के पीटीसी-693 संतोष कुमार शर्मा सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

खगड़िया पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री, तस्करी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि अवैध हथियारों या आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Releated Posts

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top