• Home
  • Crime
  • खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
Image

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

खगड़िया/बेगूसराय। खगड़िया जिले में भूमि विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया है। चौथम थाना क्षेत्र स्थित कड़वा मोड़ के पास दबंगों द्वारा एक ही परिवार के चार लोगों पर किए गए जानलेवा हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, 1 जून 2026 की देर रात करीब दो बजे बदमाशों ने अचानक एक परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में 28 वर्षीय रचना कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 10 वर्षीय परी कुमारी, 58 वर्षीय जयकांत पासवान और उनकी पत्नी पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमीन लिखवाने को लेकर अनवर अली लगातार दबाव बना रहा था। परिजनों का कहना है कि मुख्य आरोपी मिथिलेश सिंह पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और घटना के बाद से वह फरार चल रहा है। परिवार का आरोप है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने पहले ही स्थानीय थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर दी थी।

परिजनों के अनुसार, सुरक्षा की मांग के बावजूद पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया होता तो इस दर्दनाक घटना को रोका जा सकता था। घटना के बाद परिजनों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य तथा बखरी विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान बेगूसराय के निजी अस्पताल पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।

सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि इस जघन्य घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं मंत्री संजय पासवान ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सफल होती है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Begusarai News: 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक

बेगूसराय: मद्य निषेध एवं नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Crime: फुलवारी शरीफ में दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत, सड़क पर लहराए तलवार-चाकू, कई घायल

पटना: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब टमटम पड़ाव…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Firing: गिट्टी कारोबार के विवाद में चली गोलियां, दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल, इलाके में दहशत

पटना: राजधानी पटना एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहल उठी। जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर गैंगवार की खूनी कहानी सामने आई है। शंभू-मंटू गिरोह के…

ByByAjay Shastri Jun 1, 2026

Patna Crime: जमीन विवाद में युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

पटना: राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राजीवनगर थाना क्षेत्र…

ByByAjay Shastri Jun 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top