• Home
  • Crime
  • मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप
Image

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट की, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

घायल 80 वर्षीय कमलेश झा (पिता स्वर्गीय शोभाकांत झा) ने बताया कि उनके गोतिया वेदानंद झा घर के पास मुर्गा पालन करते हैं। उन्होंने कई बार मुर्गा हटाने का आग्रह किया था, क्योंकि वे और उनकी पत्नी सावित्री देवी सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। इसी बात को लेकर 5 जून को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि वेदानंद झा, उनके पुत्र आशुतोष झा और संतोष झा समेत अन्य लोग कथित रूप से शराब के नशे में उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में कमलेश झा और उनकी पत्नी सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि सावित्री देवी को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा गया।

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को मंसूरचक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मामले को लेकर मंसूरचक थाना अध्यक्ष गोविन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि कांड संख्या 93/26 दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से भी आपसी विवाद चलता रहा है, जिसके कारण अक्सर कहासुनी और तनाव की स्थिति बनी रहती थी।

संवाददाता: अजय शास्त्री

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Begusarai News: 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक

बेगूसराय: मद्य निषेध एवं नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Crime: फुलवारी शरीफ में दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत, सड़क पर लहराए तलवार-चाकू, कई घायल

पटना: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब टमटम पड़ाव…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Firing: गिट्टी कारोबार के विवाद में चली गोलियां, दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल, इलाके में दहशत

पटना: राजधानी पटना एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहल उठी। जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर गैंगवार की खूनी कहानी सामने आई है। शंभू-मंटू गिरोह के…

ByByAjay Shastri Jun 1, 2026

Patna Crime: जमीन विवाद में युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

पटना: राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राजीवनगर थाना क्षेत्र…

ByByAjay Shastri Jun 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top