आज दिनांक 17.03.2026 को कारगिल विजय सभा भवन, बेगूसराय में एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति और प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
गैस आपूर्ति की वर्तमान स्थिति
- जिले में थिंक गैस पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर गैस आपूर्ति की जा रही है, जिसमें कुल 7405 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं।
- इसके अलावा तीन प्रमुख गैस कंपनियां अपने एजेंसियों के माध्यम से गैस सिलिंडर की आपूर्ति कर रही हैं:
- IOCL – 40 एजेंसियां
- BPCL – 16 एजेंसियां
- HPCL – 12 एजेंसियां
प्रशासन की कार्रवाई
जिला पदाधिकारी ने बताया कि गैस आपूर्ति में संभावित समस्या की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। अवैध रूप से गैस सिलिंडर की जमाखोरी कर बिक्री करने वाले एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर सिलिंडर जब्त किए गए और उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग
- ग्रामीण क्षेत्रों में गैस बुकिंग में वृद्धि देखी गई है।
- नए नियम अनुसार:
- शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग के लिए न्यूनतम 25 दिन
- ग्रामीण क्षेत्रों में गैस बुकिंग के लिए 45 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया है।
निगरानी और छापेमारी
- जिले की सभी गैस एजेंसियों के स्टॉक की जांच के लिए 68 टीमों का गठन किया गया।
- जांच में अधिकांश एजेंसियां नियमों के अनुसार काम कर रही हैं।
आम नागरिकों से अपील
- अफवाहों के कारण लोग गैस गोदामों पर अनावश्यक भीड़ लगा रहे हैं।
- जिला प्रशासन ने मीडिया के माध्यम से कहा कि लोग अपने घर से ही गैस बुकिंग करें।
- बुकिंग के बाद ओटीपी प्रणाली के माध्यम से घर पर ही सिलिंडर डिलीवर किया जाएगा।
डिलीवरी समय
- वर्तमान में औसतन:
- IOCL: 3.4 दिन
- BPCL: 6 दिन
- HPCL: 4.2 दिन
- ओटीपी प्रणाली से ही डिलीवरी की जाएगी ताकि कालाबाजारी रोकी जा सके।
प्राथमिकता
- घरेलू (डोमेस्टिक) उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना।
- कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति, आंगनवाड़ी केंद्र और विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर।
शिकायत समाधान
- जिले में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
- संपर्क नंबर: 06243-450626
- आम नागरिक एलपीजी गैस से संबंधित किसी भी समस्या के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता में भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने में पूरी तरह तत्पर है।
अजय शास्त्री की रिपोर्ट














