• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में युवक का अपहरण कर निर्मम हत्या, फायरिंग में आधा दर्जन घायल
Image

बेगूसराय में युवक का अपहरण कर निर्मम हत्या, फायरिंग में आधा दर्जन घायल

बिहार के बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बार फिर खूनी तांडव मचाया है।

मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है, जहां अपराधियों ने एक युवक का पहले अपहरण किया और फिर उसे बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हैवानियत की हद पार करते हुए बदमाशों ने युवक को गोली भी मार दी और मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

मृतक की पहचान मोहम्मद वकील के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर से दुकान जाने के लिए निकला था, तभी रास्ते में अपराधियों के हत्थे चढ़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और हथियारों से लैस बदमाशों ने परिजनों की जमकर पिटाई की और कई राउंड फायरिंग की।

इस हमले में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात से साफ है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

रिपोर्ट: अजय शास्त्री

Releated Posts

बेगूसराय में युवक की हत्या, पत्नी का आरोप—“बहाने से बुलाकर मार दिया, हमें इंसाफ चाहिए”

बेगूसराय। जिले में एक युवक की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी…

ByByAjay Shastri Mar 26, 2026

स्कूल में मारपीट के बाद चौथी की छात्रा की मौत, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप

बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र…

ByByAjay Shastri Mar 24, 2026

दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग से दहला पटना, आईटी मैनेजर से सोने की चेन और डायमंड लॉकेट लूटकर फरार

राजधानी पटना में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र…

ByByAjay Shastri Mar 24, 2026

पटना में सनकी आशिक का खौफनाक हमला: महिला की हत्या, बेटी गंभीर

राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी युवक ने एकतरफा…

ByByAjay Shastri Mar 22, 2026

बेगूसराय में LIVE गोलीबारी का वीडियो वायरल, जमीन विवाद में चली गोलियां

बिहार के बेगूसराय जिले से एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। जिले…

ByByAjay Shastri Mar 20, 2026

बेगूसराय में 42 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, लोहिया नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बेगूसराय जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहिया नगर थाना पुलिस को बड़ी…

ByByAjay Shastri Mar 20, 2026

पटना जंक्शन पर बड़ा खुलासा: 100 से ज्यादा जिंदा कछुए बरामद, तस्करी का नेटवर्क बेनकाब

राजधानी पटना जंक्शन पर शुक्रवार को रेल पुलिस ने वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया।…

ByByAjay Shastri Mar 20, 2026

दानापुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, इलाज के दौरान मौत

दानापुर के तकियापर इलाके में गुरुवार देर शाम एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।…

ByByAjay Shastri Mar 20, 2026

रास्ता विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों…

ByByAjay Shastri Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top