• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप, आक्रोशित लोगों ने SH-55 जाम किया
Image

बेगूसराय में युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप, आक्रोशित लोगों ने SH-55 जाम किया

बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत विक्रमपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में पुल के पास मिला। मृतक की पहचान सुजीत कुमार (पिता- रंजीत सिंह) वार्ड संख्या 11 निवासी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सुजीत कुमार शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों में वीडियोग्राफी का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह रात करीब 8 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात उसकी मौत की खबर सामने आई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

घटना को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह मौत सामान्य नहीं है, बल्कि इसमें अस्पताल और प्रशासन की मिलीभगत हो सकती है। बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे शव मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन अब तक स्पष्ट रूप से जांच प्रक्रिया शुरू नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है।

आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए प्रखंड मुख्यालय के सामने SH-55 को दोनों तरफ से जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं परिजन और स्थानीय लोग लगातार निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

West Bengal Election 2026: कोलकाता में TMC कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, सियासत गरमाई

कोलकाता। West Bengal Election 2026 से पहले राजधानी Kolkata में एक और हिंसक घटना ने सियासी माहौल को…

ByByAjay Shastri Mar 26, 2026

Bihar Politics: गिरिधारी यादव की सांसदी पर संकट? नोटिस के बाद भी खतरा कम क्यों

पटना। बांका से सांसद Giridhari Yadav की लोकसभा सदस्यता को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। Janata…

ByByAjay Shastri Mar 26, 2026

Bihar Politics: कैलेंडर विवाद पर सियासी घमासान, RJD का मंत्री संजय सिंह पर तीखा हमला

पटना। बिहार की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। Rashtriya Janata Dal…

ByByAjay Shastri Mar 26, 2026

Patna Mahavir Mandir: रामनवमी पर भव्य तैयारी, 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

पटना। देशभर में 27 मार्च को मनाए जाने वाले Ram Navami को लेकर राजधानी पटना के Mahavir Mandir…

ByByAjay Shastri Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top