पटना: बिहार की सियासत में आज एक नया और अहम अध्याय जुड़ गया है। पूर्व सैन्य अधिकारी और रणनीतिक मामलों के जानकार Syed Ata Hasnain ने पटना के लोक भवन में बिहार के नए राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में Nitish Kumar, Samrat Choudhary, Vijay Kumar Sinha, Prem Kumar और Awadhesh Narayan Singh समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। K. Vinod Chandran ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
आजादी के बाद Syed Ata Hasnain बिहार के 43वें राज्यपाल बने हैं। गुरुवार को ही उनका पटना आगमन हो चुका था। राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को सिर्फ संवैधानिक बदलाव नहीं, बल्कि एक रणनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
करीब चार दशक तक Indian Army में सेवा दे चुके हसनैन अपनी मजबूत रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। अपने लंबे सैन्य करियर में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं, खासकर Jammu and Kashmir जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में। सुरक्षा, कूटनीति और सामाजिक समन्वय को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।
उनके नेतृत्व में सेना ने कई सामाजिक पहल भी शुरू की थीं। युवाओं को शिक्षा, खेल और रोजगार से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम चलाए गए, जिससे कश्मीर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश हुई। यही वजह है कि उन्हें सिर्फ सैन्य अधिकारी ही नहीं, बल्कि एक रणनीतिक विचारक के रूप में भी देखा जाता है।
सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका सार्वजनिक जीवन सक्रिय रहा। उन्हें National Disaster Management Authority का सदस्य बनाया गया, जहां उन्होंने आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों में योगदान दिया।
















