• Home
  • Breaking News
  • बीरपुर में बनेगा एयरपोर्ट: 36.38 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी, 15 महीने में पूरा करने का लक्ष्य
Image

बीरपुर में बनेगा एयरपोर्ट: 36.38 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी, 15 महीने में पूरा करने का लक्ष्य

पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने सुपौल जिले के बीरपुर में हवाई सेवा शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए एयरपोर्ट के विकास और उन्नयन के लिए 36.38 करोड़ रुपये की परियोजना का टेंडर जारी कर दिया है। इस परियोजना की जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि बीरपुर में एयरपोर्ट के विकास कार्य को करीब 15 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास, कनेक्टिविटी और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि “बीरपुर में हवाई सेवा शुरू करने का बड़ा ऐलान! एनडीए सरकार ने बीरपुर में हवाई अड्डे के विकास एवं उन्नयन के लिए 36.38 करोड़ रुपये की परियोजना का टेंडर जारी कर दिया है। यह निर्माण कार्य 15 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सतत प्रयासों से आधुनिक सुविधाओं से लैस यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास का नया अध्याय लिखेगा।”

परियोजना के तहत एयरपोर्ट परिसर में आधुनिक टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर, फायर स्टेशन और अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन सुविधाओं के निर्माण से बीरपुर और आसपास के जिलों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

सरकार का मानना है कि एयरपोर्ट बनने के बाद न सिर्फ लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि इससे व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

बता दें कि कोसी और सीमांचल क्षेत्र लंबे समय से बेहतर कनेक्टिविटी की मांग कर रहा था। ऐसे में बीरपुर में एयरपोर्ट के विकास की यह परियोजना सुपौल समेत आसपास के जिलों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है। इसके पूरा होने के बाद इस क्षेत्र के लोगों को पटना या अन्य बड़े शहरों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो सकती है।

Releated Posts

रेलवे कर्मचारियों को देना होगा संपत्ति का पूरा ब्योरा, रेलवे बोर्ड का नया निर्देश

Indian Railways में अब टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटीई), बुकिंग क्लर्क और सुपरवाइजर जैसे अराजपत्रित कर्मचारियों को भी अपनी…

ByByAjay Shastri Mar 11, 2026

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: एयर इंडिया ने बढ़ाए फ्लाइट टिकट के दाम, घरेलू यात्रा 399 रुपये तक महंगी

बिहार सहित पूरे देश में महंगाई का असर अब हवाई यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। मिडिल…

ByByAjay Shastri Mar 11, 2026

बिहार में जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र के नियम बदले, अब आवेदन के लिए देने होंगे ज्यादा दस्तावेज

बिहार में जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य…

ByByAjay Shastri Mar 11, 2026

कटिहार में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत से हड़कंप, ब्लैक मार्केटिंग के आरोप; लोग घंटों लाइन में खड़े

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड में इन दिनों रसोई गैस को लेकर अजीबोगरीब हालात पैदा हो गए हैं।…

ByByAjay Shastri Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top