• Home
  • Blog
  • सीएम नीतीश अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे, अमर स्वतंत्रता सेनानी पिता की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि
Image

सीएम नीतीश अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे, अमर स्वतंत्रता सेनानी पिता की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

कल्याण बिगहा | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व० कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका’ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपनी माता स्व० परमेश्वरी देवी एवं धर्मपत्नी स्व० मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उनके बड़े भाई सतीश कुमार, परिवार के अन्य सदस्य, निकट संबंधी और अनेक राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बिहार के सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्णा मुरारी शरण, जितेन्द्र कुमार, कौशल किशोर, रूहेल रंजन, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, ललन सर्राफ, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि और डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम., नालंदा कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक नालंदा भारत सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

सीएम नीतीश ने अपने पैतृक गांव के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा-अर्चना की और अपने घर के निकट स्थित तालाब में मछलियों को दाना डाला। स्थानीय लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बेहद प्रफुल्लित दिखे।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरे ने न केवल स्थानीय लोगों के बीच खुशी और उत्साह बढ़ाया, बल्कि मुख्यमंत्री और जनता के बीच सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूत किया।

Releated Posts

पीएमसीएच में दिनदहाड़े नवजात चोरी की कोशिश, आरोपी महिला गिरफ्तार; डीएम ने जारी किया अलर्ट

राजधानी पटना में बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता की आशंका के बीच सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

पटना में T20 वर्ल्ड कप सट्टेबाजी के नाम पर साइबर ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के बाद अब बिहार में भी साइबर अपराधियों ने अपने पैर पसार लिए हैं। राजधानी पटना में…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

मंजू सिन्हा जयंती पर भावुक हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्मृति पार्क में दी श्रद्धांजलि

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी एवं समाजसेवी मंजू सिन्हा की जयंती के अवसर पर कंकड़बाग…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

मुजफ्फरपुर में सीएनजी भरवाते वक्त ऑटो में धमाका, बड़ा हादसा टला

बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर शाम एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाते समय ऑटो में जोरदार धमाका…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top