• Home
  • Bihar
  • Eid-ul-Fitr 2026: पटना में शनिवार को मनाई जाएगी ईद, गांधी मैदान में सुबह 7:30 बजे होगी नमाज
Image

Eid-ul-Fitr 2026: पटना में शनिवार को मनाई जाएगी ईद, गांधी मैदान में सुबह 7:30 बजे होगी नमाज

पटना सहित पूरे बिहार में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके बाद अब राजधानी में शनिवार, 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। चांद न दिखने के बाद मुस्लिम समुदाय ने एक दिन और रोजा रखने का फैसला किया है।

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ईद की नमाज का मुख्य आयोजन सुबह 7:30 बजे होगा। यहां करीब 20 हजार से अधिक अकीदतमंदों के जुटने की उम्मीद है। नमाजियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने गांधी मैदान के गेट संख्या 4, 5, 7 और 10 से प्रवेश की विशेष व्यवस्था की है।

इसके अलावा पटना जंक्शन जामा मस्जिद, फुलवारीशरीफ और शहर के अन्य ईदगाहों में भी नमाज के समय तय कर दिए गए हैं। मस्जिदों और खानकाहों की कमेटियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

रमजान के आखिरी दिनों के साथ ही राजधानी में ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को रमजान का आखिरी जुमा यानी जुम्मतुलविदा अदा किया जाएगा, जिसके बाद शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

शहर में ईद को लेकर खासकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। लोगों ने नए कपड़े, सेवई, लच्छा, ड्राई फ्रूट, टोपी, कुर्ता और इत्र की खरीदारी पूरी कर ली है। गुरुवार रात से ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है और देर रात तक खरीदारी जारी रही।

सब्जीबाग, आलमगंज, सुल्तानगंज, पटना सिटी, फुलवारीशरीफ और न्यू मार्केट जैसे इलाकों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्थायी दुकानों पर भी अच्छी खासी बिक्री देखी गई।

प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

ईद के मौके पर एक ओर जहां मस्जिदों में इबादत की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर पूरे शहर में खुशियों और उत्सव का माहौल नजर आ रहा है। अब सभी को शनिवार सुबह का इंतजार है, जब ईद की नमाज के साथ इस पाक त्योहार की शुरुआत होगी।

Releated Posts

समृद्धि यात्रा पर विराम, दिल्ली की तैयारी में नीतीश कुमार; बिहार में नए सीएम को लेकर अटकलें तेज

पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Mar 26, 2026

Bihar PNG Connection: किराएदारों के लिए नए नियम, बिना NOC के LPG पर लगेगी रोक

पटना। बिहार के प्रमुख शहरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही…

ByByAjay Shastri Mar 26, 2026

बिहार में CO हड़ताल पर सख्त रुख, शाम 5 बजे तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम

पटना। बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व अधिकारियों की हड़ताल को लेकर प्रशासनिक माहौल गरमा गया है। राज्य…

ByByAjay Shastri Mar 25, 2026

बिहार में स्मार्ट मीटर पर नया नियम: अब समय के हिसाब से बदलेगी बिजली की दर

बिहार के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए 1 अप्रैल से एक बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है।…

ByByAjay Shastri Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top