• Home
  • Blog
  • मुजफ्फरपुर में सीएनजी भरवाते वक्त ऑटो में धमाका, बड़ा हादसा टला
Image

मुजफ्फरपुर में सीएनजी भरवाते वक्त ऑटो में धमाका, बड़ा हादसा टला

बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर शाम एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाते समय ऑटो में जोरदार धमाका हो गया। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी स्थित एक पेट्रोल पंप की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक आराम से सीएनजी भरवा रहा था, तभी अचानक टैंक में तेज प्रेशर बनने के बाद भयानक ब्लास्ट हुआ। धमाके की आवाज कई सौ मीटर दूर तक सुनी गई। विस्फोट के साथ हल्की आग की लपट और धुएं का गुबार उठा, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

गनीमत यह रही कि ड्राइवर ने सीएनजी भरवाने से पहले सभी सवारियों को नीचे उतार दिया था। यदि यात्री ऑटो में मौजूद रहते तो यह हादसा बड़े जानी नुकसान में बदल सकता था।

धमाके के बाद ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके शीशे चकनाचूर हो गए और बॉडी के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए। पेट्रोल पंप कर्मियों ने तुरंत गैस सप्लाई बंद कर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक आशंका है कि टैंक में तकनीकी खराबी या ओवरप्रेशर के कारण विस्फोट हुआ। फिलहाल पुलिस और तकनीकी टीम मामले की तहकीकात में जुटी है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सीएनजी वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Releated Posts

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

पुरी अधिवेशन के निर्णयों के बाद बेगूसराय में भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, डीएम कार्यालय पर धरना

भगवान जगन्नाथ की पावन धरा पुरी में 06, 07 एवं 08 फरवरी 2026 को आयोजित भारतीय मजदूर संघ…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

पीएमसीएच में दिनदहाड़े नवजात चोरी की कोशिश, आरोपी महिला गिरफ्तार; डीएम ने जारी किया अलर्ट

राजधानी पटना में बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता की आशंका के बीच सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

पटना में T20 वर्ल्ड कप सट्टेबाजी के नाम पर साइबर ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के बाद अब बिहार में भी साइबर अपराधियों ने अपने पैर पसार लिए हैं। राजधानी पटना में…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top