पटना से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब पहली बार पटना एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। यह नई सेवा 29 मार्च से शुरू होगी, जिससे यात्रियों को सफर में काफी सहूलियत मिलेगी।
इस फ्लाइट सेवा का संचालन IndiGo द्वारा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट हफ्ते के सातों दिन उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्रियों को नियमित और आसान यात्रा का विकल्प मिलेगा। अब पटना से नवी मुंबई जाने के लिए बीच में रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसके साथ ही यात्रियों के लिए एक और राहत भरी खबर है। 30 मार्च से पुणे के लिए भी नई फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी। यह फ्लाइट रात करीब 2 बजे पटना पहुंचेगी और उसी दिन वापस लौट जाएगी, जिससे यात्रियों को समय के हिसाब से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
अब तक पटना से नवी मुंबई के लिए कोई सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में इस नई सेवा के शुरू होने से यात्रियों के साथ-साथ व्यापार और नौकरी के अवसरों में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
नई फ्लाइट्स की टाइमिंग इस तरह तय की गई है कि यात्री सुबह से लेकर रात तक अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा कर सकें। खासकर नौकरीपेशा और व्यवसाय से जुड़े लोगों को इससे काफी लाभ मिलेगा।
इन नई सेवाओं के शुरू होने से पटना एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। साथ ही महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों के साथ बिहार का सीधा जुड़ाव बढ़ेगा, जिससे यात्रियों और व्यापार दोनों को फायदा मिलेगा।
पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट
















