शेखपुरा जिले में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को 31 मार्च तक अपने जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) कराने की अनिवार्यता है। जिला प्रशासन ने चेताया है कि यदि समय पर जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया गया, तो पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है।
जिला पदाधिकारी ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि जिन्होंने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे इसे तुरंत पूरा करें। इसके माध्यम से उनके बैंक खातों में पेंशन राशि समय पर और निर्बाध रूप से भेजी जा सकेगी।
पेंशनधारियों को सलाह दी गई है कि वे अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय या जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क कर जीवन प्रमाणीकरण करवा सकते हैं।
यदि किसी लाभार्थी को जीवन प्रमाणीकरण में कोई समस्या आती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 1800 345 6262 पर संपर्क कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन सोमवार से शनिवार, सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
जिला प्रशासन ने पुनः सभी पेंशनधारियों से आग्रह किया है कि समय रहते जीवन प्रमाणीकरण करवा लें, ताकि उन्हें पेंशन में कोई रुकावट का सामना न करना पड़े।

















