• Home
  • Crime
  • पढ़ाई की आड़ में तस्करी! PG हॉस्टल से 200 कारतूस के साथ गिरोह का पर्दाफाश
Image

पढ़ाई की आड़ में तस्करी! PG हॉस्टल से 200 कारतूस के साथ गिरोह का पर्दाफाश

काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक बाइक से हथियार की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और DIU की टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 200 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तारी के बाद जब दोनों आरोपियों से सघन पूछताछ की गई, तो उन्होंने कई अहम खुलासे किए। उनकी निशानदेही पर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित एक PG हॉस्टल के कमरे में छापेमारी की गई, जहां से पिस्टल की मैगजीन और होलेस्टर बरामद हुआ।

सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि आरोपी हॉस्टल में रहकर ही अपने तस्करी नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी जेल जा चुके हैं। हॉस्टल में उनके अवैध रूप से रहने के मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखने की तैयारी की जा रही है, ताकि ऐसे लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा सके।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के स्थानीय संपर्कों की जांच में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि उन्हें मुजफ्फरपुर में कौन संरक्षण दे रहा था और बरामद कारतूस की सप्लाई कहां होनी थी। पुलिस को शक है कि इसके पीछे कोई बड़ा अंतरजिला गिरोह सक्रिय हो सकता है। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

Releated Posts

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Begusarai News: 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक

बेगूसराय: मद्य निषेध एवं नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Crime: फुलवारी शरीफ में दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत, सड़क पर लहराए तलवार-चाकू, कई घायल

पटना: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब टमटम पड़ाव…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Firing: गिट्टी कारोबार के विवाद में चली गोलियां, दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल, इलाके में दहशत

पटना: राजधानी पटना एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहल उठी। जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top