• Home
  • Blog
  • NSUI का जीडी कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप
Image

NSUI का जीडी कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप

बेगूसराय के प्रतिष्ठित जीडी कॉलेज में अव्यवस्था और लापरवाही को लेकर छात्र राजनीति तेज हो गई है। NSUI के जिला अध्यक्ष राजा कुमार ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भोपेंद्र नारायण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्राचार्य कक्ष पर रोज लटका रहता है ताला

राजा कुमार ने कहा कि कॉलेज खुला रहने के बावजूद प्राचार्य कक्ष के दरवाजे पर प्रतिदिन ताला लटका रहता है। उनका आरोप है कि इससे छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।

कॉलेज परिसर में कचरे का अंबार

एनएसयूआई नेताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज के पठन-पाठन स्थलों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। स्थिति ऐसी है मानो शहर का कचरा कॉलेज परिसर में ही फेंक दिया गया हो। शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है, जहां कचरे के साथ अवैध सामग्री होने की भी शिकायत की गई है।

40 हजार छात्रों का भविष्य दांव पर

एनएसयूआई सचिव पवन कुमार ने कहा कि जीडी कॉलेज बेगूसराय जिले की धरोहर है और यहां लगभग 40 हजार छात्र-छात्राओं का भविष्य जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज विश्वविद्यालय के शीर्ष संस्थानों में गिना जाता है, लेकिन प्राचार्य की कथित मनमानी के कारण इसकी पूर्व की साख और सौंदर्य दोनों धूमिल हो रहे हैं।

आंदोलन की चेतावनी

संगठन की ओर से प्राचार्य को चेतावनी दी गई है कि यदि स्थिति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो एनएसयूआई रोषपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होगी। पवन कुमार ने कहा कि छात्र हितों के लिए संगठन वर्षों से संघर्ष करता आ रहा है और छात्रों के भविष्य को अंधकारमय होते नहीं देखेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आंदोलन होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।

Releated Posts

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

पुरी अधिवेशन के निर्णयों के बाद बेगूसराय में भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, डीएम कार्यालय पर धरना

भगवान जगन्नाथ की पावन धरा पुरी में 06, 07 एवं 08 फरवरी 2026 को आयोजित भारतीय मजदूर संघ…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

पीएमसीएच में दिनदहाड़े नवजात चोरी की कोशिश, आरोपी महिला गिरफ्तार; डीएम ने जारी किया अलर्ट

राजधानी पटना में बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता की आशंका के बीच सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

पटना में T20 वर्ल्ड कप सट्टेबाजी के नाम पर साइबर ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के बाद अब बिहार में भी साइबर अपराधियों ने अपने पैर पसार लिए हैं। राजधानी पटना में…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top