• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार
Image

बेगूसराय में देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त कर दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को दिन के करीब 10:10 बजे पु०अ०नि० दुर्गेश दास सशस्त्र बल की महिला जवान बीएसएपी-718 उषा कुमारी एवं बीएसएपी-383 रूतन कुमारी के साथ दिवा गश्ती पर निकले थे। करीब 12:40 बजे ग्राम मोहनपुर में भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष द्वारा सूचना दी गई कि भारद्वाज नगर वार्ड संख्या-41 में विवेक कुमार सिंह के घर के पास पिंकी कैथ के बसबिट्टी में तीन युवक देशी कट्टा लेकर घूम रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए करीब 12:45 बजे मौके के लिए प्रस्थान किया और 1:50 बजे बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से दो को पकड़ लिया गया, जबकि एक फरार होने में सफल रहा।

गिरफ्तार युवकों की पहचान सौरभ कुमार (उम्र 27 वर्ष), पिता मुकेश सिंह तथा कुलदीप मिश्रा (उम्र 27 वर्ष), पिता शशिकांत मिश्रा, दोनों निवासी बड़ी ऐघु वार्ड संख्या-41, थाना मुफस्सिल, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है। फरार आरोपी का नाम ऋषभ कुमार, पिता टुनटुन सिंह, निवासी छोटी ऐघु, थाना मुफस्सिल बताया गया है।

तलाशी के दौरान सौरभ कुमार के बाएं कमर में खोंसे हुए एक लोहे का बना देशी कट्टा बरामद किया गया। जांच में कट्टा अनलोड पाया गया, जिसमें कोई गोली नहीं थी। पुलिस के अनुसार, कट्टा के बट की लंबाई लगभग 4 अंगुल, बॉडी 6 अंगुल और बैरल 7 अंगुल लंबा है। बट पर बाईं ओर हाथी का चित्र बना है तथा दाईं ओर काले रंग की पट्टी लगी है। वहीं कुलदीप मिश्रा की तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।

बरामद हथियार के संबंध में वैध कागजात मांगने पर दोनों आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद विधिवत जब्ती सूची तैयार कर हथियार को जब्त किया गया। पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई। जब्ती सूची की प्रति दोनों आरोपियों को सौंप दी गई।

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों एवं फरार आरोपी ऋषभ कुमार के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की है। मामले की आगे की जांच जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top