• Home
  • Breaking News
  • उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 6–7 मौतों की आशंका
Image

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 6–7 मौतों की आशंका

अल्मोड़ा।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 से 7 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दलों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देवेंद्र पिंचा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की मौत की सूचना सामने आई है और पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इस हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में हैं और घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,
“अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत दुखद सूचना प्राप्त हुई है। इस हादसे में यात्रियों की जान जाना अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है।”

उन्होंने आगे कहा कि घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

केंद्रीय मंत्री एवं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से सांसद अजय टम्टा ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। जानकारी के अनुसार बस के खाई में गिरने से कई यात्री हताहत हुए हैं।”

उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य तेजी से जारी है। घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता दी जा रही है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों व घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Releated Posts

वायरल सर्कुलर पर बवाल: क्या मधुबनी मेडिकल कॉलेज ने कपल पर लगाई पाबंदी?

बिहार में रमजान के पाक महीने के बीच एक कथित सर्कुलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया…

ByByAjay Shastri Feb 27, 2026

राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल-सिसोदिया बरी

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष…

ByByAjay Shastri Feb 27, 2026

बिहार विधान सभा में शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश पर जोरदार बहस

बिहार विधानसभा में शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश (Casual Leave) से जुड़ा मामला शुक्रवार को जोर-शोर से उठा। सदन…

ByByAjay Shastri Feb 27, 2026

बिहार विधान सभा में ऊर्जा मंत्री के जवाब पर हंगामा

बजट सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को बिहार विधान सभा में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब…

ByByAjay Shastri Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top