बेगूसराय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी बेगूसराय में चुनावी सभा करेंगे, तो वोट कटवा और झूठे दावे करने वाली पार्टियों का मनोबल गिर जाएगा। बेगूसराय की सात विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में एक बार फिर एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी।
गिरिराज सिंह ने महागठबंधन में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की प्रक्रिया पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि लालू यादव की काफी मिन्नत के बाद अब महागठबंधन में एक नेता का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित होने जा रहा है। साथ ही तेजस्वी यादव के मेनिफेस्टो पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनता के साथ कई झूठे वादे किए गए हैं, और अब जीविका दीदियों को लेकर भी 30,000 रुपए महीना देने का वादा किया जा रहा है। जनता सब कुछ समझ रही है।
बेगूसराय में कांग्रेस नेताओं के आगमन को लेकर भी उन्होंने तीखा प्रहार किया और देहाती भाषा में कहा, “किसी के आने से कुछ नहीं होगा, मुंस मोटहेय लोड होईहैं।”


















