• Home
  • Bihar
  • बिहार में फ्री यूनिट योजना के चलते पीएम सूर्य घर योजना की रफ्तार ठहरी
Image

बिहार में फ्री यूनिट योजना के चलते पीएम सूर्य घर योजना की रफ्तार ठहरी

नीतीश कुमार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली स्कीम से सोलर योजना पर असर, आवेदन संख्या गिरकर 16-17 तक सिमटी

बिहार की बिजली सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना पर सीधा असर डाला है। जुलाई 2025 के बाद सोलर योजना के प्रति लोगों की रुचि लगभग 78 प्रतिशत तक गिर गई

जानकारी के अनुसार, पहले हर महीने 70 से 75 आवेदन आ रहे थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर महज 16-17 आवेदन प्रति माह रह गई है। जिले में अब तक कुल 1,995 ऑनलाइन आवेदन किए गए, जिनमें 904 घरों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं और 869 लाभुकों को सरकारी अनुदान भी मिल चुका है।

वहीं बिहारशरीफ में कुल 5,69,047 बिजली कनेक्शन हैं, जिनमें से 5,06,022 घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं। इनमें से 3,63,921 उपभोक्ता 125 यूनिट फ्री बिजली योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के तहत न सिर्फ मुफ्त बिजली मिल रही है, बल्कि न्यूनतम सर्विस चार्ज भी हटा दिया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को तुरंत राहत मिल रही है।

इसके विपरीत, पीएम सूर्य घर योजना में 1 से 3 किलोवाट तक सोलर पैनल लगाने पर 30 हजार से 78 हजार रुपये तक का अनुदान मिलता है, लेकिन शुरुआती खर्च और प्रक्रिया की जटिलता लोगों को पीछे खींच रही है।

हालात को देखते हुए बिजली विभाग अब योजना को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश में है। विभाग हर बिजली सेक्शन से 10-10 उपभोक्ताओं को सम्मानित करेगा, जिन्होंने सोलर लगाकर बिजली बिल शून्य किया है, ताकि जागरूकता और भरोसा दोनों बढ़ सके।

विद्युत अधीक्षण अभियंता मनीष कांत ने कहा कि फ्री बिजली योजना के कारण सोलर योजना की रफ्तार धीमी पड़ी है, लेकिन सम्मान समारोह, सस्ते लोन और जागरूकता अभियान के जरिए इसे पुनः गति देने की कोशिश की जा रही है। कुल मिलाकर, फ्री बिजली की सियासत में सोलर की लड़ाई फिलहाल कमजोर नजर आ रही है।

Releated Posts

बिहार में 12 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता पहले करा लें रिचार्ज

पटना। बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य में शनिवार शाम 5…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में अवैध पार्किंग पर प्रशासन का बड़ा अभियान, 62 वाहनों से वसूला गया 4.61 लाख रुपये जुर्माना

बेगूसराय। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर वाहनों के अवैध पड़ाव और अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने के लिए…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Patna Gandhi Setu Jam: गांधी सेतु पर लगा भीषण जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, हादसे में चालक घायल

पटना: राजधानी पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार की सुबह एक बार…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna News: बांस घाट पर शुरू हुआ हाईटेक मोक्षधाम, एक साथ 18 अंत्येष्टि की सुविधा, आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस

पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक बांस घाट पर बने अत्याधुनिक और हाईटेक श्मशान घाट का संचालन गुरुवार से…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top