• Home
  • Bihar
  • समस्तीपुर: विकास की नई रफ्तार के लिए एक्सप्रेस-वे पर दौड़ेगा जिले का भविष्य
Image

समस्तीपुर: विकास की नई रफ्तार के लिए एक्सप्रेस-वे पर दौड़ेगा जिले का भविष्य

रक्सौल–हल्दिया और पटना–पूर्णिया एक्सप्रेस-वे से ग्रामीण इलाकों में आएगी तरक्की की नई हवा

समस्तीपुर, बिहार: बिहार अब विकास की सुस्त रफ्तार से बाहर निकलकर तरक्की के एक्सप्रेस-वे पर दौड़ने के लिए तैयार है। समस्तीपुर जिले से होकर गुजरने वाले दो बड़े मेगा एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं की तैयारी लगभग मुकम्मल हो चुकी है।

पहली परियोजना रक्सौल–हल्दिया एक्सप्रेस-वे का 57.7 किलोमीटर लंबा हिस्सा और दूसरी परियोजना पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे का करीब 62 किलोमीटर लंबा सेक्शन जिले की धरती को चीरता हुआ गुजरेगा। इन दोनों परियोजनाओं की जद में 117 गांव आएंगे, जिससे ग्रामीण इलाकों की तस्वीर और उनकी तक़दीर दोनों बदलने की उम्मीद जगी है।

जिला भू-अर्जन विभाग ने सर्वे और एलाइनमेंट का काम पूरा कर लिया है और अब गजट प्रकाशन की तैयारी चल रही है, जिसके बाद प्रभावित किसानों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।

रक्सौल–हल्दिया एक्सप्रेस-वे समस्तीपुर के पांच प्रखंडों कल्याणपुर, वारिसनगर, खानपुर, उजियारपुर और विभूतिपुर से होकर गुजरेगा। वहीं पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे आठ प्रखंडों से होकर मोरवा से हसनपुर तक जिले में विकास का संदेश लेकर पहुंचेगा।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इन परियोजनाओं से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि जमीन की कीमतें बढ़ेंगी और व्यापार व उद्योग के नए अवसर खुलेंगे। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सर्वे पूरा हो चुका है और अब प्रभावित लोगों की आपत्तियां सुनने के बाद ही भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

सियासी गलियारों में इसे समस्तीपुर के लिए गेम-चेंजर माना जा रहा है, क्योंकि एक्सप्रेस-वे के साथ उद्योग, लॉजिस्टिक्स और रोजगार के नए दरवाजे खुलेंगे। कुल मिलाकर, समस्तीपुर अब विकास की उस सड़क पर कदम रखने जा रहा है, जहाँ रफ्तार, कारोबार और क्षेत्रीय सियासत में नया मोड़ सभी एक साथ दिखाई देगा।

Releated Posts

बेगूसराय में अवैध पार्किंग पर प्रशासन का बड़ा अभियान, 62 वाहनों से वसूला गया 4.61 लाख रुपये जुर्माना

बेगूसराय। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर वाहनों के अवैध पड़ाव और अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने के लिए…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Patna Gandhi Setu Jam: गांधी सेतु पर लगा भीषण जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, हादसे में चालक घायल

पटना: राजधानी पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार की सुबह एक बार…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna News: बांस घाट पर शुरू हुआ हाईटेक मोक्षधाम, एक साथ 18 अंत्येष्टि की सुविधा, आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस

पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक बांस घाट पर बने अत्याधुनिक और हाईटेक श्मशान घाट का संचालन गुरुवार से…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Commercial LPG Cylinder: महंगी गैस ने बढ़ाई कारोबारियों की चिंता, बिहार में 35% तक घटी व्यावसायिक सिलिंडरों की खपत

पटना: व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब होटल, रेस्तरां, मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top