• Home
  • Blog
  • मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन व मछुआ कल्याण योजना के तहत बेगूसराय में भव्य वितरण कार्यक्रम, मछुआरों को मिला आधुनिक संसाधनों का सहारा
Image

मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन व मछुआ कल्याण योजना के तहत बेगूसराय में भव्य वितरण कार्यक्रम, मछुआरों को मिला आधुनिक संसाधनों का सहारा

बेगूसराय।
जिला मत्स्य कार्यालय, बेगूसराय के तत्वावधान में शुक्रवार को बाघा स्थित सामुदायिक भवन में मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन योजना एवं मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के अंतर्गत एक भव्य वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग श्री सुरेन्द्र मेहता ने मछुआरों एवं मत्स्य विक्रेताओं के बीच मत्स्य विपणन किट और आइस बॉक्स युक्त थ्री-व्हीलर का वितरण किया।

इस अवसर पर दोनों योजनाओं के तहत कुल 170 मत्स्य विपणन किट एवं 10 आइस बॉक्स युक्त थ्री-व्हीलर लाभार्थियों को प्रदान किए गए। मत्स्य विपणन किट विशेष रूप से सड़क किनारे एवं बाजारों में मछली विक्रय करने वाले विक्रेताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। किट में छतरी, फेंका जाल, स्टेनलेस स्टील कटर, आइस बॉक्स तथा तराजू जैसे आवश्यक उपकरण शामिल हैं, जिससे मछली की स्वच्छता, गुणवत्ता और सुरक्षित बिक्री सुनिश्चित हो सके।

वहीं, आइस बॉक्स से युक्त थ्री-व्हीलर के माध्यम से मछली के सुरक्षित परिवहन और ताजी मछली की उपलब्धता को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है। इससे मछुआरों को बाजार तक बेहतर पहुंच मिलेगी और उनकी आमदनी में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री रणजीत कुमार ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा इन योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को भारी अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीण मत्स्य विपणन किट की इकाई लागत ₹19,000 तथा शहरी मत्स्य विपणन किट की इकाई लागत ₹25,000 निर्धारित की गई है, जिस पर 70 प्रतिशत तक सरकारी अनुदान दिया जा रहा है। वहीं आइस बॉक्स सहित थ्री-व्हीलर की इकाई लागत ₹3.00 लाख है, जिस पर 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मंत्री श्री सुरेन्द्र मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों के उपयोग से मछली की गुणवत्ता बनी रहेगी, नुकसान कम होगा और मछुआरों व मत्स्य विक्रेताओं की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मछुआ समुदाय के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

कार्यक्रम में उप मत्स्य निदेशक, मुंगेर श्री शैलेंद्र कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार कुमुद, जिला गव्य विकास पदाधिकारी श्री आनंद कुमार सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर मछुआ समुदाय में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त 13 मार्च को, किसानों के खातों में आएगी रकम

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi…

ByByAjay Shastri Mar 12, 2026

WhatsApp लाने जा रहा नया नियम: 13 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट को माता-पिता करेंगे कंट्रोल

पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत 13…

ByByAjay Shastri Mar 12, 2026

RSS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, प्रांत प्रचारक की जगह राज्य प्रचारक का प्रस्ताव

देश के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में जल्द ही बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को…

ByByAjay Shastri Mar 12, 2026

13 साल से कोमा में पड़े बेटे के लिए मां-बाप ने मांगी ‘मुक्ति’, सुप्रीम कोर्ट ने दी लाइफ सपोर्ट हटाने की इजाजत

कभी आंखों में सपने थे, भविष्य की उम्मीदें थीं और जिंदगी से भरी एक नई शुरुआत का उत्साह…

ByByAjay Shastri Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top