• Home
  • Crime
  • Sheikhpura में चाचा पर भतीजी के यौन शोषण का आरोप, महिला थाने में केस दर्ज
Image

Sheikhpura में चाचा पर भतीजी के यौन शोषण का आरोप, महिला थाने में केस दर्ज

बिहार के Sheikhpura जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चाचा पर अपनी ही भतीजी के साथ करीब दो साल तक यौन शोषण करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगा है।

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी चाचा पुरुषोत्तम कुमार उर्फ प्रेम कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शादी के बाद पति को भेजा वीडियो

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी चाचा ने दो वर्षों तक उसका शोषण किया और इस दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया

बाद में जब उसकी शादी हो गई तो आरोपी ने वह वीडियो उसके पति को भेज दिया, जिससे मामला सामने आया और पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

महिला थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

इस मामले में पीड़िता ने Sheikhpura के महिला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महिला थाना की थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि यह मामला जिले के Chewara थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top