• Home
  • Crime
  • Bhagalpur में थाने से कारतूस चोरी का खुलासा, निजी रसोइया समेत 3 गिरफ्तार
Image

Bhagalpur में थाने से कारतूस चोरी का खुलासा, निजी रसोइया समेत 3 गिरफ्तार

बिहार के Bhagalpur जिले के Navgachhia में उस समय हड़कंप मच गया जब थाना परिसर से हथियारों के कारतूस और मैगजीन चोरी होने का मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए थाना के निजी रसोइया समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो मैगजीन और 35 कारतूस भी बरामद कर लिए हैं।

ऐसे सामने आया चोरी का मामला

जानकारी के अनुसार भवानीपुर थाना में तैनात रिजर्व गार्ड दिलीप कुमार यादव 22 फरवरी को 10 दिन की छुट्टी पर घर गए थे।

7 मार्च को जब वह वापस ड्यूटी पर लौटे और अपने हथियारों की जांच की तो 9 एमएम कारबाइन सुरक्षित मिली, लेकिन उसके बैग में रखे दो मैगजीन और 35 कारतूस गायब थे। इसके बाद उन्होंने थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।

CCTV से खुला राज

शुरुआती जांच में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

जांच में सामने आया कि थाना में करीब 8 वर्षों से रसोइया के रूप में काम करने वाले व्यक्ति का बेटा राजन कुमार ही इस चोरी का मास्टरमाइंड है। उसे थाना परिसर में आने-जाने की छूट थी, जिसका फायदा उठाकर उसने रिजर्व गार्ड के आर्म्स बैग से मैगजीन और कारतूस चोरी कर लिए

कारतूस बेचकर खरीदता था नशा

पुलिस पूछताछ में आरोपी राजन कुमार ने बताया कि उसने चोरी किए गए कारतूस दिवाकर यादव को बेच दिए थे।

वहीं दिवाकर यादव ने कबूल किया कि उसने उन कारतूसों को आगे गंभीर कुमार को बेच दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया।

स्मैक भी बरामद

पुलिस के अनुसार दिवाकर यादव के पास से करीब 15 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई है। आरोप है कि चोरी की गोलियां बेचकर आरोपी नशे का सामान खरीदता था।

रिजर्व गार्ड पर भी कार्रवाई

भवानीपुर थानाध्यक्ष शुंभ कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

वहीं हथियारों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में रिजर्व गार्ड दिलीप कुमार यादव को निलंबित कर पुलिस केंद्र भेज दिया गया है

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top