• Home
  • Blog
  • खगड़िया में BJP नेता पर फायरिंग: सीने, बांह और हथेली में लगी गोलियां; हालत गंभीर, बेगूसराय में इलाज जारी
Image

खगड़िया में BJP नेता पर फायरिंग: सीने, बांह और हथेली में लगी गोलियां; हालत गंभीर, बेगूसराय में इलाज जारी

खगड़िया में शनिवार देर शाम अपराधियों ने बीजेपी नेता दिलीप सिंह को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। घटना उनके घर से करीब 5 किलोमीटर दूर उस समय हुई जब वह किसी काम से बाहर निकले थे। बदमाशों ने अचानक उन पर गोलियों की बौछार कर दी और मौके से फरार हो गए।

फायरिंग में दिलीप सिंह के सीने, बांह और दाईं हथेली में गोलियां लगी हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बेगूसराय के कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताया है।

सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि यह घटना आपसी रंजिश, चुनावी तनाव या किसी पुरानी दुश्मनी से जुड़ी है या नहीं, इसकी हर एंगल से जांच की जा रही है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top