• Home
  • Bihar
  • बिहार विधानमंडल का सत्र आज से शुरू, पांच दिनों तक चलेगी कार्यवाही; पहले दिन विधायकों का शपथ ग्रहण
Image

बिहार विधानमंडल का सत्र आज से शुरू, पांच दिनों तक चलेगी कार्यवाही; पहले दिन विधायकों का शपथ ग्रहण

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव और नयी सरकार के गठन के बाद यह 18वीं विधानसभा का पहला सत्र होगा। कुल पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में सरकार और विपक्ष आमने-सामने दिखने वाले हैं। जहां विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सत्ता पक्ष ने विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने की रणनीति तैयार कर ली है।

पहले दिन 243 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण

सत्र के पहले दिन यानी 1 दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव 243 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसी दिन नए विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भी दाखिल होंगे।

2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

अगले दिन 2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का औपचारिक चुनाव होगा। अध्यक्ष के चयन के बाद विधानसभा की आगे की कार्यवाही विधिवत रूप से संचालित होगी।

3 दिसंबर को राज्यपाल का अभिभाषण

3 दिसंबर को राज्यपाल दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। इसी दिन

राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रतियां सदन पटल पर रखी जाएंगी।

द्वितीय अनुपूरक बजट भी सदन में पेश किया जाएगा।

उधर, बिहार विधान परिषद का सत्र केवल 3 से 5 दिसंबर तक तीन दिनों के लिए प्रस्तावित है।

4 दिसंबर: धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा

4 दिसंबर को दोनों सदनों में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद होगा, जिसके बाद सरकार अपनी प्रतिक्रिया देगी।

5 दिसंबर: अनुपूरक बजट पर मतदान, सत्र का समापन

सत्र के अंतिम दिन 5 दिसंबर को

द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा और मतदान होगा

इसके बाद विनियोग विधेयक पेश किए जाएंगे
उसी के साथ सत्र का औपचारिक समापन हो जाएगा।

सरकार ने पूरी तैयारी का दावा किया

संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार ने सदन संचालन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद कार्यवाही नियमसंगत तरीके से आगे बढ़ाई जाएगी। इधर, भाजपा–जदयू और एनडीए विधायक दल की बैठक को लेकर फैसला भी सोमवार को लिया जाएगा।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top