• Home
  • Breaking News
  • अवर्हियां गांव में कचरा प्रबंधन भवन ढाई साल से वीरान, कचरा अपशिष्ट भवन में धान की दवनी
Image

अवर्हियां गांव में कचरा प्रबंधन भवन ढाई साल से वीरान, कचरा अपशिष्ट भवन में धान की दवनी

कैमूर जिले के अवर्हियां गांव में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बनाए गए कचरा प्रबंधन केंद्र पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीण अजीत कुमार राम ने बताया कि पंचायत में कचरा प्रबंधन भवन तो निर्माण करा दिया गया, लेकिन ढाई साल बीत जाने के बाद भी एक दिन तक गांव का कचरा यहां नहीं लाया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस भवन का उपयोग नहीं होने से पूरे गांव में कचरा निस्तारण की समस्या बढ़ती जा रही है, जबकि करोड़ों की सरकारी योजनाओं का उद्देश्य अधूरा रह गया है। उन्होंने मांग की कि शासन-प्रशासन इस पर तुरंत ध्यान दे और व्यवस्था को दुरुस्त करे।

वहीं, इस मामले पर मोहनिया एसडीएम अनिरुद्ध पांडे ने बताया कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है। उन्होंने कहा—
“हम जांच करवाएंगे और जो भी जांच प्रतिवेदन में आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”

अब देखना होगा कि वर्षों से बंद पड़े इस कचरा प्रबंधन भवन जहाँ अभी धान की दवनी हो रही है वो कचरा प्रबंधन के लिए कब तक सक्रिय होगी ।

Releated Posts

गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के अशलिल वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप, सुरक्षा कर्मी पर गंभीर सवाल…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख पटना…बक्सर: कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top