• Home
  • Bihar
  • बिहार में छठ पर्व पर अमित शाह का जनसभा संबोधन: तेजस्वी यादव पर हमला, मोदी-नीतीश पर भरोसा
Image

बिहार में छठ पर्व पर अमित शाह का जनसभा संबोधन: तेजस्वी यादव पर हमला, मोदी-नीतीश पर भरोसा

Patna / Bihar:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले खगड़िया में बिहार वासियों को छठ की शुभकामनाएं दी और फिर तेजस्वी यादव और महागठबंधन पर जमकर हमला बोला।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित बनाया है। उन्होंने बताया कि यूपीए सरकार के दौरान पाकिस्तान ने लगातार हमले किए, लेकिन वोट बैंक के लालच में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और लालू की सरकार चुप रही। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद उरी, पुलवामा और पहलगाम हमले हुए, जिनके जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की गई। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर भी शुरू किया गया।

अमित शाह ने देश की अर्थव्यवस्था का भी जिक्र किया, कहा कि पीएम मोदी ने भारत को 11वें स्थान से चौथे स्थान तक पहुंचाया और 2027 तक इसे तीसरे स्थान पर लाने का लक्ष्य है। उन्होंने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनका भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड है, क्या वे बिहार का विकास कर सकते हैं? केवल नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार, जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, बिहार का विकास कर सकते हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री ने छठ महापर्व के अवसर पर कहा, “मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि हमारा बिहार जंगलराज से मुक्त रहे, कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहे, हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित रहें और बिहार भविष्य में एक विकसित राज्य बने।

उन्होंने बिहार को नक्सलवाद से मुक्त करने का उल्लेख किया और कहा कि यह चुनाव तय करेगा कि बिहार में जंगलराज वापस आएगा या विकास का राज। शाह ने वोटरों से कहा कि अगर लालू-राबड़ी की सरकार सत्ता में आई, तो जंगलराज भी लौटेगा। वहीं NDA की सरकार बनी तो बिहार पूरे भारत में विकास की पहचान बनेगा।

अमित शाह ने NDA गठबंधन में पांच पांडवों का भी जिक्र किया और कहा कि जनता को उन्हें आशीर्वाद देना चाहिए और विजयी बनाना चाहिए।

अजय शास्त्री, संवाददाता

Releated Posts

Bihar Politics: ‘अपराधी सम्राट’ बयान पर सियासी घमासान, डिप्टी CM का तेजस्वी यादव पर पलटवार

Bihar Politics: बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar School News: जय जय राम यादव की अनोखी पहल, भीषण गर्मी में बच्चों को बांटे छाते

Bihar School News: खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड से एक ऐसी पहल सामने आई है, जिसने इंसानियत की…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

बिहार पुलिस शर्मसार: गंजी में गश्त करते ASI का वीडियो वायरल, SP ने किया सस्पेंड

Bihar Police: बिहार पुलिस को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसने विभागीय अनुशासन पर…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

पटना में जेडीयू की बड़ी बैठक: नीतीश कुमार को नया नेता चुनने का अधिकार, संगठन पर रहेगा फोकस

पटना में आयोजित जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल की अहम बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top