• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित
Image

बेगूसराय में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित

बेगूसराय। जिले में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व और बिहार में खेल संस्कृति के बदलते स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की।

अपने संबोधन में गिरिराज सिंह ने कहा कि आज के बच्चों को अपने अभिभावकों से यह जरूर पूछना चाहिए कि करीब 20 वर्ष पहले बिहार में खेलों की क्या स्थिति थी। उन्होंने कहा कि उस दौर में कई ऐसे खेल थे, जिन्हें आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है, लेकिन तब बिहार में वे लगभग प्रचलन में नहीं थे। समय के साथ हालात बदले हैं और अब राज्य में खेलों को लेकर सकारात्मक वातावरण बना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य में खेलों को नई पहचान मिली है। आज विश्वविद्यालय स्तर पर कबड्डी, फुटबॉल समेत कई खेलों में युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने खेलों से जुड़े सभी आयोजकों और सहयोगियों की सराहना करते हुए कृष्ण मोहन पप्पू, कुंदन भारती, सुमित सारणी, मिथिलेश कुमार और मृत्युंजय दिनेश का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय में इंडोर स्टेडियम पर कार्य प्रगति पर है, लेकिन जिले को एक बेहतर आउटडोर स्टेडियम की भी आवश्यकता है। इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर प्रयास कर रही हैं, ताकि खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें और बेगूसराय खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सके।

उन्होंने खेल अधिकारियों से आग्रह किया कि खेलों का वैज्ञानिक तरीके से वर्गीकरण किया जाए और यह तय किया जाए कि कौन-सा प्रखंड किस खेल में अधिक रुचि रखता है। उन्होंने सुझाव दिया कि पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक नियमित खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक ट्रॉफी की व्यवस्था की जाएगी, जिसकी स्पॉन्सरशिप जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर तय करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब तक गांव से लेकर जिला स्तर तक लगातार प्रतियोगिताएं नहीं होंगी, तब तक बिहार के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का पूरा अवसर नहीं मिल पाएगा। उन्होंने बच्चों से खेलों में रुचि रखने वालों को हाथ उठाने के लिए कहा, जिस पर बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साह के साथ भागीदारी दिखाई।

उन्होंने बेटियों की बढ़ती भागीदारी की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में बेटियां खेल के मैदान में आगे रहेंगी, लेकिन बेटा भी पीछे नहीं रहेगा। अंत में उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के समापन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज एक छोटा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा, इसलिए वे अपनी वाणी को विराम देते हैं और सभी के मंगलमय भविष्य की कामना करते हैं। सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ से जिले में खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिला।

रामसेवक स्वामी की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top