पटना – बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने छठ पर्व के अवसर पर राज्यवासियों के नाम एक भावनात्मक संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि “ठेकुआ और प्रसाद खाकर, वापस परदेस नहीं जाना है, आप सभी को यहीं रूकना है, बिहार बनाने के लिए! सरकार बनाने के लिए!”
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि छठ मैया के आशीर्वाद से 14 नवंबर को आने वाली सरकार बिहार के युवाओं के लिए राज्य में ही रोज़गार का प्रबंध करेगी। उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि बिहार का कोई भी बेटी-बेटा मजबूरी में अपने माता-पिता को छोड़कर बाहर नौकरी करने न जाए। यही प्रार्थना आज छठी मैया से करते हैं।”
राजद नेता ने विश्वास जताया कि छठी मइया के आशीर्वाद से बिहार की धरती नई ऊँचाइयों को छुएगी और हर घर में रोजगार व समृद्धि का दीप जलेगा।


















