• Home
  • Bihar
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे नितिन नवीन, एनडीए नेताओं ने किया भव्य स्वागत
Image

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे नितिन नवीन, एनडीए नेताओं ने किया भव्य स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार बिहार विधानसभा पहुंचे। इस अवसर पर एनडीए नेताओं ने उनका जोरदार और गर्मजोशी से स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया।

इस मौके पर एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, आरएलएम विधानमंडल दल के नेता माधव आनंद, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। सभी दलों के नेताओं ने नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विधानसभा के भीतर भी नितिन नवीन के सम्मान में नेताओं ने अपने विचार रखे। जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने सबसे पहले संबोधन करते हुए नितिन नवीन की कार्यशैली और व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि, “हमारे नवीन न केवल खरे उतरे होंगे, बल्कि जिन-जिन नामों पर विचार चल रहा था, उनमें वे सबसे आगे रहे होंगे, तभी आज इस पद तक पहुंचे हैं।”

विजय चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन जितने सरल स्वभाव के हैं, उतने ही दक्ष और कुशल भी हैं। भाजपा नेतृत्व द्वारा किया गया यह चयन पूरी तरह स्वाभाविक और उचित है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिन मानदंडों के आधार पर नेतृत्व का चयन किया होगा, उसमें नितिन नवीन न केवल सफल रहे होंगे, बल्कि अन्य सभी नामों से बेहतर साबित हुए होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि नितिन नवीन ने जनप्रतिनिधि के रूप में ही नहीं, बल्कि मंत्री रहते हुए भी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके कार्यों से सभी प्रभावित रहे हैं। कम उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना उनकी असाधारण क्षमता को दर्शाता है और भाजपा नेतृत्व का यह निर्णय भी उतना ही विशेष है।

विजय चौधरी ने बिहारवासियों और विधानसभा सदस्यों की ओर से नितिन नवीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे भाजपा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे, ताकि भविष्य में किसी बिहारी पर भरोसा करने में कोई संकोच न रहे।

Releated Posts

बेगूसराय के खेल भवन में डीएम का निरीक्षण व्यवस्थाओं में मिली कमी पर जांच के निर्देश…

*ब्यूरो प्रमुख अजय शास्त्री बेगूसराय …* बेगूसराय: जिले में खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

पटना में कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी,मचा हड़कंप

पटना सिटी क्षेत्र के सिटी व्यवहार न्यायालय को परिसर कोर्ट को खाली करवाया गया जिला जज के तरफ…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top