• Home
  • Blog
  • हिंदू शिव भवानी सेना का वैलेंटाइन डे विरोध, बुद्धा स्मृति पार्क में बांटी हनुमान चालीसा
Image

हिंदू शिव भवानी सेना का वैलेंटाइन डे विरोध, बुद्धा स्मृति पार्क में बांटी हनुमान चालीसा

पटना में वैलेंटाइन डे के मौके पर हिंदू शिव भवानी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी के बुद्धा स्मृति पार्क पहुंचे कपल्स को संगठन के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा बांटी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ जोड़ों के हाथ छुड़वाकर उन्हें हनुमान चालीसा थमाई गई। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। बताया जा रहा है कि विरोध के दौरान “जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना” जैसे नारे लगाए गए।

हर साल होता है विरोध

वैलेंटाइन डे को लेकर कुछ हिंदू संगठनों द्वारा हर साल विरोध दर्ज कराया जाता है। उनका कहना है कि यह पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव है और भारतीय परंपराओं के विपरीत है।

पुलिस रही मुस्तैद

घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

वैलेंटाइन डे को लेकर एक ओर जहां युवा वर्ग उत्साह में दिखा, वहीं दूसरी ओर विरोध ने इसे एक बार फिर सियासी और सांस्कृतिक बहस का मुद्दा बना दिया है।

Releated Posts

बेगूसराय के बलिया में अंधाधुंध फायरिंग, नगर पार्षद पति समेत दो युवकों को लगी गोली…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख.. बेगूसराय: जिले के बलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम अंधाधुंध फायरिंग से…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

गरीब संवाद यात्रा कार्यक्रम में समीक्षा का मतलब आरक्षण खत्म करना नहीं बोले मंत्री संतोष सुमन…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख.. बेगूसराय में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

बेगूसराय में ग्रामीणों को बड़ी राहत जुनेदपुर पंचायत भवन में खुला निशुल्क विधिक सेवा केंद्र…

भड़कता बिहार डेस्क | बेगूसराय जिनेदपुर पंचायत भवन में खुला निशुल्क विधिक सेवा केंद्र. बेगूसराय के जिनेदपुर पंचायत…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख… बेगूसराय रेलवे स्टेशन से यात्रियों से टिकट के निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लिए…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top