• Home
  • Bihar
  • बिहार राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी घमासान, कांग्रेस का आरोप- “वोट चोर और विधायक चोर” की नीति
Image

बिहार राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी घमासान, कांग्रेस का आरोप- “वोट चोर और विधायक चोर” की नीति

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। राज्य की सभी पांचों सीटों पर एनडीए की जीत के बाद विपक्षी दलों में खलबली मच गई है। इस चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीन विधायक मतदान से अनुपस्थित रहे, वहीं राजद के भी एक विधायक वोटिंग में शामिल नहीं हुए।

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि यह “वोट चोर” और “विधायक चोर” की नीति का परिणाम है। विरोध दर्ज कराने के लिए पार्टी ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता सदाकत आश्रम के बाहर पुतला दहन करेंगे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली नीतियों के खिलाफ पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।

वहीं दूसरी ओर यह भी चर्चा तेज है कि महागठबंधन में दरार आ सकती है। विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस बार राजद और कांग्रेस को अपने ही विधायकों की गैरहाजिरी का नुकसान उठाना पड़ा है।

सूत्रों के मुताबिक, जब विधायक मतदान के लिए नहीं पहुंचे तो पार्टी की ओर से उन्हें करीब 53 से 54 बार कॉल किया गया, लेकिन न तो उन्होंने कॉल रिसीव किया और न ही विधानसभा पहुंचे।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 6 सीटें मिली थीं। इनमें से 3 विधायकों ने मतदान किया, जबकि 3 विधायक अनुपस्थित रहे। कांग्रेस नेता लगातार दावा करते रहे कि विधायक पहुंचेंगे, लेकिन समय बीतने के बावजूद वे नहीं आए।

जो विधायक अनुपस्थित रहे, उनमें मनिहारी से मनोहर प्रसाद, फारबिसगंज से मनोज विश्वास और वाल्मीकिनगर से सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा शामिल हैं।

वहीं राष्ट्रीय जनता दल के विधायक फैसल रहमान भी मतदान में शामिल नहीं हुए, जिससे पार्टी को झटका लगा है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति में सरगर्मी चरम पर है और आने वाले दिनों में इसके और भी बड़े राजनीतिक असर देखने को मिल सकते हैं।

Releated Posts

समृद्धि यात्रा पर विराम, दिल्ली की तैयारी में नीतीश कुमार; बिहार में नए सीएम को लेकर अटकलें तेज

पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Mar 26, 2026

Bihar PNG Connection: किराएदारों के लिए नए नियम, बिना NOC के LPG पर लगेगी रोक

पटना। बिहार के प्रमुख शहरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही…

ByByAjay Shastri Mar 26, 2026

बिहार में CO हड़ताल पर सख्त रुख, शाम 5 बजे तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम

पटना। बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व अधिकारियों की हड़ताल को लेकर प्रशासनिक माहौल गरमा गया है। राज्य…

ByByAjay Shastri Mar 25, 2026

बिहार में स्मार्ट मीटर पर नया नियम: अब समय के हिसाब से बदलेगी बिजली की दर

बिहार के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए 1 अप्रैल से एक बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है।…

ByByAjay Shastri Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top