• Home
  • Blog
  • बेगूसराय DM श्रीकांत शास्त्री का बखरी में औचक निरीक्षण, सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश
Image

बेगूसराय DM श्रीकांत शास्त्री का बखरी में औचक निरीक्षण, सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

दिनांक 28 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री द्वारा बखरी अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, बुनियाद केंद्र तथा कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय बखरी में प्रशासनिक कार्यों, अभिलेख संधारण, लंबित मामलों एवं लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी में ओपीडी व्यवस्था, मरीजों की उपस्थिति, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवा स्टॉक, प्रसव कक्ष, टीकाकरण एवं साफ-सफाई की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, राजस्व वसूली एवं लंबित मामलों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि संबंधी मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन किया जाए।

प्रखंड कार्यालय में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल-जीवन-हरियाली एवं सात निश्चय योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण की स्थिति की जानकारी ली तथा सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए।

वहीं कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति एवं रोजगार से जुड़ाव की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण को रोजगारोन्मुख बनाया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यालयों में साफ-सफाई, अनुशासन एवं समयपालन पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जवाबदेही के साथ करें।

अंत में उन्होंने निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पारदर्शिता बनाए रखी जाए, ताकि आम जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

बेगूसराय के बलिया में अंधाधुंध फायरिंग, नगर पार्षद पति समेत दो युवकों को लगी गोली…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख.. बेगूसराय: जिले के बलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम अंधाधुंध फायरिंग से…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

गरीब संवाद यात्रा कार्यक्रम में समीक्षा का मतलब आरक्षण खत्म करना नहीं बोले मंत्री संतोष सुमन…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख.. बेगूसराय में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

बेगूसराय में ग्रामीणों को बड़ी राहत जुनेदपुर पंचायत भवन में खुला निशुल्क विधिक सेवा केंद्र…

भड़कता बिहार डेस्क | बेगूसराय जिनेदपुर पंचायत भवन में खुला निशुल्क विधिक सेवा केंद्र. बेगूसराय के जिनेदपुर पंचायत…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख… बेगूसराय रेलवे स्टेशन से यात्रियों से टिकट के निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लिए…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top