• Home
  • Elections
  • लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजद एमएलसी अजय सिंह आमने-सामने, मतदान केंद्र पर हंगामा
Image

लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजद एमएलसी अजय सिंह आमने-सामने, मतदान केंद्र पर हंगामा

लखीसराय। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान लखीसराय में बड़ा राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला। यहां राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और राजद के एमएलसी अजय सिंह आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं के बीच सुरक्षा बलों की मौजूदगी में तीखी जुबानी झड़प हुई।

जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को सूचना मिली थी कि नदियावां इलाके में उनके समर्थकों को वोट डालने से रोका जा रहा है। वे स्थिति का जायज़ा लेने मौके पर पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद राजद समर्थक उग्र हो गए। भीड़ ने उनकी गाड़ी पर गोबर और पत्थर फेंके। उस समय विजय सिन्हा गाड़ी से उतरकर मतदाताओं से बात कर रहे थे। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा बलों ने तत्काल उन्हें वाहन में बैठाया और काफ़िले को आगे बढ़ाने की कोशिश की।

इसी दौरान मौके पर राजद एमएलसी अजय सिंह पहुंच गए और दोनों नेताओं के बीच कड़ी नोकझोंक हो गई। अजय सिंह ने विजय सिन्हा पर मतदानकर्मियों और सुरक्षा बलों पर दबाव डालने का आरोप लगाया, वहीं विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए अजय सिंह पर दारू पीकर हंगामा करने का आरोप लगाया।

सुरक्षा बलों ने तत्काल स्थिति पर नियंत्रण पाया और मतदान प्रक्रिया को फिर से सामान्य कराया। हालांकि, घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि “राजद के गुंडे लोगों को डराकर वोट डालने से रोक रहे हैं। मेरे काफ़िले पर पत्थर और चप्पलें फेंकी गईं। बूथ नंबर 404 और 405 पर अतिपिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को धमकाकर भगा दिया गया।”
वहीं अजय सिंह ने सभी आरोपों से साफ इनकार करते हुए कहा कि “सत्ता पक्ष प्रशासन पर दबाव बनाकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।”

Releated Posts

Bihar MLC By-election 2026: आरा में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्टी कार्यालय को लेकर राजद समर्थकों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के दौरान भोजपुर जिले के आरा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया,…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

West Bengal Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता से आगे सुवेंदु, रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का आज फैसला हो रहा है। राज्य की 294 में…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

5 राज्यों के चुनाव नतीजे LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलाव के संकेत, असम में NDA आगे

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जा रहे…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 142 सीटों पर मतदान, भवानीपुर पर टिकी सबकी नजर

West Bengal में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top