• Home
  • Elections
  • तेजस्वी यादव ने जन्मदिन पर किया चुनावी संबोधन, कहा– सरकार बनी तो हर घर में होगी सरकारी नौकरी
Image

तेजस्वी यादव ने जन्मदिन पर किया चुनावी संबोधन, कहा– सरकार बनी तो हर घर में होगी सरकारी नौकरी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ है। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। इसी बीच महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन भी है। लेकिन तेजस्वी यादव ने अपना यह खास दिन भी चुनाव प्रचार को समर्पित कर दिया।

तेजस्वी यादव ने आज सबसे पहले रोहतास जिले के दिनारा में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “समय कम है और 16 कार्यक्रम हैं, इसलिए आप सभी महागठबंधन के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताइए।”

तेजस्वी यादव ने मंच से कहा, “तेजस्वी को सरकार बनाने का मौका दीजिए, एक बार सरकार बनी तो हर घर में सरकारी नौकरी होगी। 14 जनवरी को 30 हजार रुपये माताओं और बहनों के खाते में भेजे जाएंगे, पेंशन 1500 रुपये किया जाएगा।”

उन्होंने महागठबंधन के तमाम वादों को भी दोहराया और जनता से अपील की कि वे लालटेन चिन्ह को वोट दें। तेजस्वी यादव ने कहा, “आज मेरा जन्मदिन है, मुझे बस आप सबका प्यार, आशीर्वाद और ताकत चाहिए ताकि हम बेईमान सरकार को उखाड़ फेंक सकें।”

सभा के अंत में तेजस्वी यादव ने मंच पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और फिर अपनी अगली जनसभा के लिए रवाना हो गए।

Releated Posts

Assembly Elections: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग जारी, SIR विवाद के बीच बूथों पर लंबी कतारें—किसके सिर सजेगा ताज?

Assembly Elections Voting Update: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

तीन राज्यों में मतदान जारी, असम में 59% से ज्यादा वोटिंग; केरल-पुडुचेरी में भी दिखा उत्साह

नई दिल्ली: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान जारी है। तीनों राज्यों में मतदाताओं…

ByByAjay Shastri Apr 9, 2026

बिहार पंचायत चुनाव 2026 से पहले परिसीमन पर बवाल, पटना हाईकोर्ट पहुंचा मामला

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। पंचायती राज व्यवस्था की…

ByByAjay Shastri Mar 18, 2026

बिहार राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी, अब तक RJD के 24 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने डाले वोट

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान जारी है। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू…

ByByAjay Shastri Mar 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top