• Home
  • Breaking News
  • नीतीश कुमार से फैसल रहमान की मुलाकात से गरमाई सियासत, बदलते समीकरणों के संकेत
Image

नीतीश कुमार से फैसल रहमान की मुलाकात से गरमाई सियासत, बदलते समीकरणों के संकेत

बिहार की राजनीति में चल रहे उठापटक के बीच गुरुवार को एक अहम मुलाकात ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। ढाका से राजद विधायक फैसल रहमान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की, जिसे राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फैसल रहमान वही विधायक हैं, जिन्होंने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया था। उनके इस कदम से राजद को बड़ा नुकसान हुआ था और पार्टी उम्मीदवार एडी सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

हालांकि, फैसल रहमान ने इस मुलाकात को पूरी तरह विकास से जुड़ा बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि उन्होंने ढाका क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई समेत कई बुनियादी मुद्दों पर चर्चा हुई और मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

इधर, बिहार विधानसभा की 19 समितियों के गठन ने भी सियासत को नया मोड़ दे दिया है। हैरानी की बात यह है कि वोटिंग से दूर रहने वाले विधायक फैसल रहमान और कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। ये समितियां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए गठित की गई हैं, जिनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा।

राजनीतिक जानकार इस पूरे घटनाक्रम को राज्यसभा चुनाव के बाद बदलते समीकरणों के तौर पर देख रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस के कुछ विधायकों की भी नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात हो चुकी है, जिससे अटकलों को और बल मिला है।

अगर फैसल रहमान राजद से अलग होते हैं या पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करती है, तो इसका सीधा असर राजद की स्थिति पर पड़ेगा। वर्तमान में बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं, जिसमें मुख्य विपक्षी दल का दर्जा पाने के लिए कम से कम 10% यानी 25 विधायकों का होना जरूरी है। राजद के पास फिलहाल 25 विधायक हैं, जिससे तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बने हुए हैं।

ऐसे में यदि फैसल रहमान पार्टी से बाहर होते हैं, तो राजद की संख्या घटकर 24 रह जाएगी और पार्टी मुख्य विपक्षी दल का दर्जा खो सकती है। इसी वजह से अब तक उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

कुल मिलाकर, फैसल रहमान और नीतीश कुमार की यह मुलाकात बिहार की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत दे रही है, जिस पर आने वाले दिनों में सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

‘कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती’: राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह, कहा- देश में आंतरिक लड़ाई की मंशा कभी पूरी नहीं होगी

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद Giriraj Singh ने लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi पर तीखा…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में फिलहाल नहीं होगा बदलाव, GDP और महंगाई को लेकर नए अनुमान जारी

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने शुक्रवार को अपनी द्विमासिक समीक्षा बैठक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

बिहार में 61 राजस्व अधिकारियों का तबादला, भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

पटना। बिहार सरकार ने विशेष भूमि सर्वेक्षण और राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Muzaffarpur Hospital Fire Update: ICU में भीषण आग से चार की मौत, कई मरीज झुलसे, अस्पताल सील

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top