• Home
  • Elections
  • मटिहानी में छठ पर्व के नाम पर साड़ी वितरण! राजद प्रत्याशी ने एनडीए पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
Image

मटिहानी में छठ पर्व के नाम पर साड़ी वितरण! राजद प्रत्याशी ने एनडीए पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

बेगूसराय:
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां छठ पर्व के नाम पर साड़ी वितरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

राजद उम्मीदवार नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने एनडीए गठबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मटिहानी के एनडीए प्रत्याशी प्रिंस कुमार द्वारा आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया जा रहा है और लोगों को प्रलोभन दिया जा रहा है।

बोगो सिंह ने इस संबंध में चुनाव आयोग से लेकर जिला प्रशासन तक शिकायत दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि एनडीए प्रत्याशी राजकुमार सिंह के साथ मिलकर प्रशासनिक टीम भी इस पूरे मामले में शामिल है।

राजद प्रत्याशी ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है और इस मामले में आयोग को वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि मटिहानी की जनता किसी भी तरह के प्रलोभन में नहीं आएगी और इस बार महागठबंधन को विजयी बनाएगी।

🎙️ बाइट – नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह

✍️ संवाददाता – अजय शास्त्री

Releated Posts

भारतीय चुनाव आयोग ने 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव का किया ऐलान

देश की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इन सीटों के…

ByByAjay Shastri Feb 18, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ा प्रयोग: बिहार में पहली बार EVM से वोटिंग, एक वोटर–6 मशीनें, जनप्रतिनिधियों में मचा घमासान

बिहार में विधानसभा चुनावों के बाद अब पंचायत चुनाव की सियासी सरगर्मियाँ तेज़ हो गई हैं। वर्ष 2026…

ByByAjay Shastri Dec 10, 2025

गढ़पुरा में डिग्री कॉलेज खोलने का रास्ता साफ, लड़कियों की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

गढ़पुरा प्रखंड में लंबे समय से डिग्री कॉलेज की अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र की छात्राओं की उच्च शिक्षा…

ByByAjay Shastri Nov 29, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top