बेगूसराय। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए थाना कांड संख्या 362/25 में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दिलखुश कुमार उर्फ़ भोला कुमार (उम्र 20 वर्ष, पिता रंजन सिंह), मोनू कुमार (उम्र 21 वर्ष, पिता स्व. उमाकांत सिंह), दोनों निवासी लभरचक थाना मटिहानी, तथा सोनू आलम (उम्र 20 वर्ष, पिता अकिल मोनाजिर), निवासी हरिनाथ नगर वार्ड 23 थाना नगर, जिला बेगूसराय शामिल हैं।
मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार ने सशस्त्र बल दल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
अजय शास्त्री की रिपोर्ट






















