• Home
  • Crime
  • मुजफ्फरपुर में बेखौफ चोरों का आतंक: SBI एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी ले उड़े, इलाके में दहशत
Image

मुजफ्फरपुर में बेखौफ चोरों का आतंक: SBI एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी ले उड़े, इलाके में दहशत

अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए मुजफ्फरपुर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सदर थाना क्षेत्र के कच्ची–पक्की चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम में गैस कटर से भीषण चोरी की घटना सामने आई है। बेखौफ चोर एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए।

सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर टूटी-फूटी एटीएम मशीन पर पड़ी, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर गैस कटर से काटने के साफ निशान, बिखरे तार और क्षतिग्रस्त मशीन इस बात की गवाही दे रहे थे कि वारदात पूरी तैयारी और इत्मिनान के साथ अंजाम दी गई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने देर रात या तड़के इस घटना को अंजाम दिया, जब आसपास सन्नाटा रहता है।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाने में जुटी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी एटीएम में पहले भी चोरी और लूट की वारदातें हो चुकी हैं, इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। यही वजह है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे बार-बार उसी एटीएम को निशाना बना रहे हैं। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर डर और आक्रोश दोनों साफ देखा जा सकता है।

वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल चोरों द्वारा उड़ाई गई नकदी की राशि का आधिकारिक खुलासा नहीं हो सका है। बैंक की टीम के पहुंचने के बाद कैश बैलेंस का मिलान कर स्थिति स्पष्ट होगी।

इस वारदात ने एक बार फिर मुजफ्फरपुर में एटीएम सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस पेट्रोलिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब एक ही एटीएम बार-बार अपराधियों का आसान निशाना बन रहा है, तो सुरक्षा में इतनी लापरवाही क्यों? जब तक इन सवालों के ठोस जवाब नहीं मिलते, तब तक आम लोगों के मन में डर और असुरक्षा का साया बना रहेगा।

Releated Posts

NH-31 पर अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, 4 पिस्टल और मैग्जीन बरामद

बेगूसराय। DIU, बेगूसराय से मिली गुप्त सूचना के आधार पर Bihar Police की लोहियानगर थाना पुलिस टीम एवं…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

पटना में AI ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी के दो मामले, कानून-व्यवस्था पर सवाल

पटना में डिजिटल फरेब और सड़कछाप दुस्साहस के दो मामलों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। AI से…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

किशनगंज में DPO (ICDS) 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

भोजपुर में जमीन कारोबारी की संदिग्ध मौत से सनसनी

भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदवंत नगर गांव में एक जमीन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top