• Home
  • Blog
  • Bihar News: नवादा में ई-शिक्षाकोष पर गड़बड़ी, 386 शिक्षकों को नोटिस, वेतन कटौती की चेतावनी
Image

Bihar News: नवादा में ई-शिक्षाकोष पर गड़बड़ी, 386 शिक्षकों को नोटिस, वेतन कटौती की चेतावनी

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों से गड़बड़ियों के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में नवादा से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर अनियमितता पाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में कुल 386 शिक्षक-शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जिला शिक्षा विभाग ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है।

विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, डीपीओ स्थापना शिव कुमार वर्मा द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि 30 मार्च को कई शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति ‘प्रेजेंट’ दर्ज की, जबकि अटेंडेंस टाइप में ‘मार्क ऑन ड्यूटी’ लिखा गया। लेकिन ‘मार्क ऑन ड्यूटी रीजन’ कॉलम को या तो खाली छोड़ दिया गया या उसमें ‘डेपुटेशन’ और ‘ऑफिस वर्क’ जैसी प्रविष्टियां दर्ज कर दी गईं।

शिक्षा विभाग ने इसे नियमों का स्पष्ट उल्लंघन और मनमानी करार दिया है। अधिकारियों का कहना है कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सही तरीके से होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विभाग ने संबंधित सभी शिक्षकों को तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर जवाब नहीं देने पर ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ के सिद्धांत के तहत वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली का उद्देश्य स्कूलों में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहें और पढ़ाई प्रभावित न हो।

इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षकों में हलचल तेज हो गई है और सभी की नजर अब इस बात पर टिकी है कि आगे विभाग इस मामले में क्या सख्त कदम उठाता है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top