• Home
  • Bihar
  • TRE-4 में देरी पर तेजस्वी का हमला, बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार
Image

TRE-4 में देरी पर तेजस्वी का हमला, बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार

पटना:
बिहार में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया TRE-4 में हो रही देरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण लाखों अभ्यर्थी आज भी भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन सरकार के 17 महीनों के कार्यकाल में उनकी पहल पर शिक्षा विभाग को राजद कोटे में लेकर TRE-1 और TRE-2 के तहत तय समय सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता के साथ 2,20,000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर जॉइनिंग कराई गई। उन्होंने यह भी कहा कि TRE-3 की प्रक्रिया भी शुरू कराई गई थी, लेकिन जनवरी 2024 में सरकार से हटते ही पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई और बाद में इसमें भी देरी हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी साल 2025 में युवाओं से वादा किया था कि जल्द ही TRE-4 परीक्षा आयोजित की जाएगी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी अब तक न तो वैकेंसी जारी की गई और न ही परीक्षा की तारीख तय हुई है।

तेजस्वी ने कहा कि BPSC कैलेंडर के अनुसार यह परीक्षा अगस्त 2024 में हो जानी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने इसे टालते हुए अक्टूबर 2025 तक खींच दिया, ताकि चुनाव आचार संहिता लागू होने पर परीक्षा आगे बढ़ाई जा सके। चुनाव खत्म होने और सरकार बनने के बाद भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “डबल इंजन सरकार बार-बार परीक्षा टालकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा पार हो रही है और उनका धैर्य जवाब दे रहा है।”

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने 17 महीनों में 5 लाख युवाओं को नौकरी दी और 3.5 लाख से अधिक नौकरियों की प्रक्रिया शुरू करवाई थी।

अंत में उन्होंने सरकार से मांग की कि TRE-4 की वैकेंसी जल्द से जल्द जारी की जाए, क्योंकि यह लाखों युवाओं के भविष्य और उनके परिवार की उम्मीदों से जुड़ा मामला है।

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top