• Home
  • Elections
  • बेगूसराय से बड़ी खबर: विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, 73 उम्मीदवार मैदान में
Image

बेगूसराय से बड़ी खबर: विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, 73 उम्मीदवार मैदान में

बेगूसराय / अजय शास्त्री
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बेगूसराय जिले की चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेगूसराय जिले की सात विधानसभा सीटों — चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय और बखरी (अ.जा.) से अब कुल 73 प्रत्याशी मैदान में हैं।

📋 चुनाव से जुड़ी प्रमुख जानकारी:

  • कुल उम्मीदवार: 73
  • नामांकन अस्वीकृत: 9
  • नाम वापस लेने वाले: 7

डीएम सिंगला ने बताया कि जिन प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले लंबित हैं, उन्हें निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तीन बार अपने आपराधिक रिकॉर्ड का खुलासा अखबारों और टीवी चैनलों पर करना होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि आचार संहिता उल्लंघन के विरुद्ध अब तक ₹249.15 लाख मूल्य की वस्तुएँ जब्त की गई हैं, जिनमें

  • ₹131.13 लाख की शराब, और
  • ₹97.27 लाख मूल्य के ड्रग्स शामिल हैं।

डीएम ने जिले के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। बेगूसराय जिले में कुल 21,40,977 मतदाता हैं, जिनमें —

  • पुरुष मतदाता: 11,34,376
  • महिला मतदाता: 10,02,323
  • थर्ड जेंडर: 38
  • सर्विस मतदाता: 4,240

इस बार जिले में कुल 2,537 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने जनता से अपील की कि 6 नवंबर को मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं।

Releated Posts

Bihar MLC By-election 2026: आरा में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्टी कार्यालय को लेकर राजद समर्थकों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के दौरान भोजपुर जिले के आरा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया,…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

West Bengal Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता से आगे सुवेंदु, रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का आज फैसला हो रहा है। राज्य की 294 में…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

5 राज्यों के चुनाव नतीजे LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलाव के संकेत, असम में NDA आगे

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जा रहे…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 142 सीटों पर मतदान, भवानीपुर पर टिकी सबकी नजर

West Bengal में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top