• Home
  • Bihar
  • नए विधायकों के लिए खुशख़बरी: मिलेगा नया आवास और तीन बॉडीगार्ड, हारे हुए विधायकों की सुरक्षा में कटौती
Image

नए विधायकों के लिए खुशख़बरी: मिलेगा नया आवास और तीन बॉडीगार्ड, हारे हुए विधायकों की सुरक्षा में कटौती

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे नवनिर्वाचित विधायकों के लिए राज्य सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। नए विधायकों को पटना के विधायक आवास परिसर में नए क्वार्टर आवंटित किए जाएंगे और उन्हें तीन-तीन बॉडीगार्ड भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी के साथ हारे हुए विधायकों और पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में भी कटौती शुरू हो गई है।

नए विधायकों को मिलेंगे तीन बॉडीगार्ड

सूत्रों के अनुसार, जैसे ही नए विधायकों की ओर से जिला पुलिस मुख्यालय को आवेदन मिलेगा, उन्हें तुरंत तीन बॉडीगार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। सुरक्षा प्रबंधन को लेकर स्पेशल ब्रांच ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सभी जिलों के एसपी को भेज दी है।

पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि यह “रूटीन प्रक्रिया” है और किसी विशेष खतरे के इनपुट के आधार पर नहीं की गई है।

हारने वाले विधायकों की सुरक्षा घटेगी

इस बार चुनाव में 132 विधायक हार गए, जिनमें पूर्व मंत्री सुमित कुमार भी शामिल हैं। नियम के अनुसार—

हारे हुए विधायक को केवल एक सुरक्षा गार्ड मिलेगा

अतिरिक्त सुरक्षा वापस लेनी होगी

अगर किसी को खतरा महसूस होता है, तो एसएसपी कार्यालय में आवेदन देना होगा

नई सुरक्षा व्यवस्था खतरे के आकलन के आधार पर तय होगी

बिहार में देश के मुकाबले सबसे ज्यादा वीआईपी सुरक्षा प्राप्त लोग हैं। राज्य पुलिस का 20% बल वीआईपी सुरक्षा में लगा होता है।

246 नए आवास तैयार, हर क्वार्टर 3693 वर्गफुट

भवन निर्माण विभाग के अनुसार पटना में लगभग 44.41 एकड़ भूमि में विधायक व विधान पार्षद आवास परिसर बनाया गया है। इसमें नए विधायकों के लिए 246 आवास तैयार हो चुके हैं।

मुख्य सुविधाएं—

हर आवास का क्षेत्रफल: लगभग 3693 वर्गफुट

एमएलए हॉस्टल

कैंटीन

कम्युनिटी सेंटर

क्वार्टर पर निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधायक क्षेत्र का नाम अंकित रहेगा

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि आवास अब पूरी तरह तैयार हैं और जल्द ही नए विधायकों को आवंटन शुरू हो जाएगा।

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top