• Home
  • Education
  • LNMU का 11वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न; 1122 छात्रों को उपाधि, 60 मेधावी हुए सम्मानित — राज्यपाल ने आतंकी घटना पर कही सख्त बात
Image

LNMU का 11वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न; 1122 छात्रों को उपाधि, 60 मेधावी हुए सम्मानित — राज्यपाल ने आतंकी घटना पर कही सख्त बात

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा का 11वां दीक्षांत समारोह डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। समारोह में बिहार के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के 1122 छात्रों को उपाधि प्रदान की गई, जबकि 60 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। छात्रों और अभिभावकों में उत्साह एवं खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
राज्यपाल ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर आतंकी मामले पर जताई कड़ी नाराजगी

दीक्षांत समारोह के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हाल ही में चर्चित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर के आतंकी मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने इस घटना को “बेहद दुखद और शर्मनाक” बताया और सख्त शब्दों में “दूसरों की जान से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है।”

“ऐसे लोग अपनी निजी इच्छाओं की पूर्ति के लिए घिनौने काम करते हैं।”

“शिक्षा तो है, लेकिन उनमें संस्कार नहीं है।”

राज्यपाल ने सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी सज़ा दी जानी चाहिए, जिससे पूरे देश में एक कड़ा संदेश जाए और भविष्य में ऐसी घटनाएँ न दोहराई जाएँ।
“दुनिया को शिक्षित लोगों ने अधिक नुकसान पहुँचाया” — राज्यपाल

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आगे कहा—

“दुनिया को नुकसान पढ़े-लिखे लोगों ने ज़्यादा पहुँचाया है बनिस्पत उन लोगों के जो अनपढ़ या कम पढ़े हैं।”

“पढ़-लिख लेने के बाद ज्ञान एक ताकत बन जाता है, और इसी ताकत का दुरुपयोग कर ऐसे लोग समाज को चोट पहुँचाते हैं।”

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के भीतर एक दिव्य तत्व होता है, लेकिन एक दूसरा तत्व भी होता है जो उन्हें गलत रास्ते पर ले जाता है। ऐसे मामलों में समाज को सख्त रुख अपनाने की जरूरत है।

Releated Posts

पटना।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए कई…

ByByAjay Shastri Jan 31, 2026

बिहार में सरकारी स्कूलों में रसोईया-सह-सहायक से अतिरिक्त काम पर सख्त आदेश, शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान

पटना।बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोईया-सह-सहायक से अतिरिक्त काम कराए…

ByByAjay Shastri Jan 23, 2026

बिहार में निजी स्कूलों की मान्यता के लिए नई एसओपी जारी, शिक्षक संख्या और सुविधाओं पर सख्त नियम

पटना। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक निजी विद्यालयों की मान्यता और संचालन को नियंत्रित करने के…

ByByAjay Shastri Jan 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top